• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अब आप घर बैठे ले सकेंगे निसान किक्स की टेस्ट ड्राइव 

     किक्स की इस टेस्ट ड्राइव बुकिंग स्कीम का लुफ्त सप्ताह के सात दिनों मगर सुबह 9 बजे से सायं 7 बजे के बीच ही उठाया जा सकेगा।

    निखिल
    निखिल
    Published On जनवरी 09, 2020 12:22 ist
    info icon
    published onJan 09, 2020 12:08 IST
    last updated onJan 09, 2020 12:22 IST
    585 Views
    • Write a कमेंट

    Nissan Kicks

    यदि आप निसान किक्स एसयूवी में दिलचस्पी रखते हैं मगर अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते इसकी टेस्ट ड्राइव के लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं तो निसान इंडिया आपके जैसे संभावित ग्राहकों के लिए "एनीटाइम, एनीवेयर'' टेस्ट ड्राइव स्कीम ले कर आई है। इसके लिए कंपनी ने ओरिक्स इंडिया के साथ समझौता किया है। 

    इस स्कीम के तहत अब आप निसान किक्स की जब चाहे और जहां चाहे टेस्ट ड्राइव ले सकेंगे। इसके लिए बस आपको कंपनी की वेबसाइट पर जाकर अपने अनुसार सुविधाजनक टाइम, लोकेशन और कुछ अन्य जानकारियां दर्ज करना होगी और कंपनी आपके बताये हुए समय और पते पर किक्स को टेस्ट ड्राइव के लिए ले आएगी।

    किक्स की इस टेस्ट ड्राइव बुकिंग स्कीम का लुफ्त सप्ताह के सात दिनों मगर सुबह 9 बजे से सायं 7 बजे के बीच ही उठाया जा सकेगा।

    Nissan Kicks

    फ़िलहाल के लिए इस सर्विस का फायदा दिल्ली-एनसीआर और मुंबई के लोग ही ले सकते हैं। आने वाले समय में यह सुविधा देश के बाकी शहरों में भी शुरू की जाएगी। 

    Nissan Kicks

    यदि आप भी दिल्ली/एनसीआर या मुंबई के निवासी हैं और अपने अनुसार निसान किक्स की टेस्ट ड्राइव शेड्यूल करना चाहते हैं तो अभी nissan.in पर जाएं और निसान की "एनीटाइम, एनीवेयर' स्कीम का फ़ायदा उठाएं।

    यह भी देखें: निसान किक्स डीजल

    was this article helpful ?

    निखिल
    <p><span>Nikhil has a special love for cars since childhood and his love for motors can also be seen in his education, passion and profession. He is an automobile engineer and from scale models to real life models anything on four wheels fascinate him.&nbsp;</span></p>और देखें

    निसान किक्स पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on निसान किक्स

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है