• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एक जनवरी से महंगी होंगी निसान और डैटसन की कारें, 70,000 रुपये तक बढ़ेंगे दाम

    निसान और डैटसन ने एक जनवरी 2020 से अपनी सभी कारों की प्राइस पांच फीसदी तक बढ़ाने की बात कही है। कंपनी का कहना है कि लागत बढ़ने की वजह से कीमतों में बढ़ोतरी की जा रही है।

    सोनू
    सोनू
    Published On दिसंबर 12, 2019 10:19 ist
    info icon
    published onDec 12, 2019 10:19 IST
    last updated onDec 12, 2019 10:19 IST
    403 Views
    • Write a कमेंट

    अगर आप निसान-डैटसन की नई कार खरीदने का विचार कर रहे हैं तो जल्दी कीजिए। कंपनी एक जनवरी 2020 से अपनी सभी कारों के दाम 5 फीसदी तक बढ़ाने जा रही है, जिसके चलते कारों की कीमत 70,000 रुपये तक बढ़ जाएगी। कंपनी का कहना है कि लागत बढ़ने की वजह से कीमतों में बढ़ोतरी की जा रही है। 

    अगर आप इसी महीने निसान या डैटसन की कार खरीदते हैं तो काफी पैसे बचा पाएंगे। साल के आखिरी दिनों में कंपनियां अपने मौजूदा स्टॉक को निपटाने के लिए भारी डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश कर रही है। इस दिसंबर निसान अपनी किक्स एसयूवी पर 1.15 रुपये तक की छूट दे रही है। वहीं डैटसन की कारों पर भी भारी छूट मिल रही है। 

    Nissan-Datsun Rolls Out Free Service Campaign

    यदि आप इस महीने निसान-डैटसन की कार लेते हैं तो एक तो आप इस डिस्काउंट ऑफर का फायदा ले पाएंगे। दूसरा आपको बढ़ी हुई कीमत का भी भुगतान नहीं करना पड़ेगा। 

    पांच प्रतिशत कीमत बढ़ोतरी के हिसाब से देखें तो नए साल से डैटसन रेडी-गो करीब 14,000 रुपये और निसान किक्स करीब 68,000 रुपये तक महंगी हो जाएंगी।

    यह भी पढें :

    was this article helpful ?

    निसान किक्स पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है