• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नए डिजाइन के हेडलैंप्स के साथ टेस्टिंग के दौरान नजर आई नेक्सट जनरेशन महिंद्रा एक्सयूवी500

    पूरी तरह से कवर किए गए टेस्टिंग मॉडल पर नए हेडलैंप्स देखे गए हैं। इनका शेप मौजूदा मॉडल वाली यूनिट्स जैसा ही है मगर इनके अंदर पतले और एंगुलर एलिमेंट्स दिए गए हैं।

    भानु
    भानु
    modified on नवंबर 09, 2020 14:59 ist
    info icon
    published onNov 09, 2020 14:57 IST
    last updated onNov 09, 2020 14:59 IST
    4.1K Views
    • Write a कमेंट

    पिछली बार ब्लैक कलर के अलॉय व्हील्स के साथ नजर आई नई महिंद्रा एक्सयूवी500 इस बार अपने प्रोडक्शन अवतार में नए डिजाइन के हेडलैंप्स के साथ नजर आई है। 

    एक्सयूवी300 की तरह दोनों एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स प्रोजेक्टर हेडलाइट्स से शुरू होती है और नीचे बंपर तक पहुंचती है जिससे एक सी शेप बनता है। टेस्टिंग के दौरान नजर आया मॉडल नई महिंद्रा एक्सयूवी500 का कोई बेस वेरिएंट लग रहा था जिसमें हेलोजन लाइट्स दी गई थी। उम्मीद है कि इसके टॉप लाइन वेरिएंट्स में एलईडी यूनिट्स दी जा सकती है। नई एक्सयूवी500 को जब पिछली बार देखा गया था तब से ये माना जा रहा है कि इसके लुक्स काफी स्पोर्टी होंगे। 

    महिंद्रा एक्सयूवी500 2021 में वोल्वो कारों की तरह ऑटोनॉमस टेक्नोलॉजी दी जा सकती है, जिनमें लैन कीप असिस्ट, ऑटोनोमस इमरजेंसी ब्रेकिंग और ड्राइवर अटेंशन डिटेक्शन जैसे फीचर शामिल होंगे। इससे पहले नई एक्सयूवी500 के इंटीरियर की झलक भी देखी गई थी, जिसके अनुसार इसके डैशबोर्ड पर ड्यूल डिजिटल डिस्प्ले और ड्यूल-टोन केबिन थीम मिलेगी। इसके अलावा इसमें पैनोरमिक सनरूफ का फीचर भी दिया जा सकता है जो कि महिंद्रा की किसी गाड़ी में पहली बार मिलेगा। एसयूवी सेगमेंट में महिंद्रा एक्सयूवी500 पहले की तरह एक 7-सीटर कार होगी। 

    यह भी पढ़ें: महिंद्रा एक्सयूवी500 के न्यू जनरेशन मॉडल में मर्सिडीज-बेंज जैसी कनेक्टेड स्क्रीन आई नजर

    नई एक्सयूवी500 में नया 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और मौजूदा मॉडल वाला 2.2 लीटर डीजल इंजन दिया जा सकता है। ये दोनों ही इंजन नई महिंद्रा थार में भी दिए गए हैं। दोनों इंजन के साथ इसमें ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन रखा जा सकता है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि इसमें ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम भी दिया जा सकता है।

    Next-gen Mahindra XUV500 Spied With Sporty Black Alloys

    नई महिंद्रा एक्सयूवी500 की प्राइस 12 लाख से 22 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है। सेगमेंट में इस कार का कंपेरिजन टाटा हैरियर, एमजी हेक्टर और जीप कंपास से होगा। वहीं कीमत के मोर्चे पर यह हुंडई क्रेटा और किया सेल्टोस के टॉप वेरिएंट को भी टक्कर देगी।

    इमेज सोर्स

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा एक्सयूवी700 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    V
    vishwanath krishnan
    Nov 28, 2020, 3:52:23 PM

    Will the new vehicle have better AC ventilation inside? The person sitting in the middle row in Sep 2013 model do not get enough cooling effect. This has to be addressed if not already done. Thanks

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है