• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा एक्सयूवी500 के न्यू जनरेशन मॉडल में मर्सिडीज-बेंज जैसी कनेक्टेड स्क्रीन आई नजर, जानिए कब लॉन्च होगी ये कार

    इस कार को काफी बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है जिसमें पिछली बार लेवल वन ऑटोनॉमस फीचर्स नजर आए थे। इस बार टेस्टिंग के दौरान इसका इंटीरियर नजर आया है जहां टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट और इंस्टरुमेंट क्लस्टर के लिए सिंगल फ्रेम हाउसिंग दी गई है।

    भानु
    भानु
    Published On अक्टूबर 12, 2020 16:06 ist
    info icon
    published onOct 12, 2020 16:00 IST
    last updated onOct 12, 2020 16:06 IST
    3.2K Views
    • Write a कमेंट

    • मर्सिडीज-बेंज की न्यू जनरेशन कारों की तरह मंहिंद्रा एक्सयूवी500 के नए मॉडल में मिलेगी कनेक्टेड स्क्रीन्स
    • 10 इंच से ज्यादा बड़ा होगी टचस्क्रीन और इंस्टरुमेंट क्लस्टर
    • नई एक्सयूवी500 में 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन दे सकती है महिंद्रा
    • 2021 की शुरूआत तक की जा सकती है लॉन्च,12 लाख रुपये से लेकर 20 लाख रुपये के बीच हो सकती है प्राइस

    महिंद्रा अपनी पॉपुलर एसयूवी एक्सयूवी500 के न्यू जनरेशन मॉडल को जनरेशन अपडेट देने में काफी समय लगा चुकी है, लेकिन ये इंतजार ग्राहकों के लिए खास भी होगा।

    इसके इंफोटेनमेंट स्क्रीन के साइज के बारे में तो कोई सटीक जानकारी नहीं मिल पाई है मगर,इतना जरूर कहा जा सकता है इसमें दिया जाने वाला इंस्टरुमेंट क्लस्टर टचस्क्रीन से यूनिट से छोटा होगा। नई एक्सयूवी500 में टचस्क्रीन के साथ एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो की कनेक्टिविटी का फीचर मिलेगा ही साथ में इंस्टरूमेंट कंसोल में डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले भी मिलेगी। इस सेगमेंट में फिलहाल एमजी हेक्टर में सबसे बड़ी 10.4 इंच टचस्क्रीन मिलती है।

    यह भी पढ़ें: नई महिंद्रा एक्सयूवी500 में मिल सकती है वोल्वो जैसी ऑटोनॉमस टेक्नोलॉजी, जानिए कब होगी लॉन्च

    इन फीचर्स के साथ ही 2021 महिंद्रा एक्सयूवी500 में वायरलैस चार्जिंग और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी का फीचर भी नजर आ सकता है। इससे पहले टेस्टिंग के दौरान नजर आई नई एक्सयूवी500 में एलईडी हेडलैंप्स और टेललैंप्स नजर आए थे और साथ ही ये कार रेंज रोवर इवोक की तरह फ्लश फिटिंग आउटसाइड डोर हैंडल्स से भी लैस थी। 

    यह भी पढ़ें: महिंद्रा एक्सयूवी500 2021 फिर से टेस्टिंग के दौरान नजर, जानिए पहले से कितनी बदली ये कार

    Next-gen Mahindra XUV500 Looks Production-ready, Well Almost

    अपकमिंग एक्सयूवी500 में 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन दिया जा सकता है जो कि नई थार में भी दिए गए हैं। हालांकि,नई एक्सयूवी500 में ये इंजन थोड़ी ज्यादा पावर ट्यूनिंग के साथ पेश किए जा सकते हैं। इस नई एसयूवी में मैनुअल और ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन भी दे सकती है।

    कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में न्यू जनरेशन एक्सयूवी500 का मुकाबला एमजी हेक्टर,टाटा हैरियर,एमजी हेक्टर प्लस,जीप कंपास से होगा वहीं ये कार किया सेल्टोस और हुंडई क्रेटा के टॉप वेरिएंट्स को भी कड़ी टक्कर देती नजर आएगी। महिंद्रा अपनी नई एक्सयूवी500 को 2021 की शुरूआत तक लॉन्च कर सकती है जिसकी प्राइस 12 लाख रुपये से लेकर 20 लाख रुपये के बीच रखी जा सकती है। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा एक्सयूवी700 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है