• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मार्च 2020 तक लॉन्च हो सकती नई हुंडई क्रेटा

    नई हुंडई क्रेटा को किया सेल्टोस वाले प्लेटफार्म पर तैयार किया जाएगा। इसमें इंजन भी किया सेल्टोस वाले मिलेंगे।

    भानु
    भानु
    Published On जून 14, 2019 22:59 ist
    info icon
    published onJun 14, 2019 22:59 IST
    last updated onJun 14, 2019 22:59 IST
    1.3K Views
    • Write a कमेंट

    हुंडई इन दिनों नई जनरेशन की क्रेटा एसयूवी पर काम कर रही है। कंपनी इसे ऑटो एक्सपो 2020 में दुनिया के सामने पेश कर सकती है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि भारत में इसे मार्च 2020 तक लॉन्च किया जा सकता है।

    नई क्रेटा को किया मोटर्स की अपकमिंग सेल्टोस कार पर तैयार किया जाएगा। इसमें इंजन भी सेल्टोस वाला ही दिया जाएगा। सेल्टोस में 1.5 लीटर पेट्रोल और डीज़ल इंजन मिलेगा। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इन दोनों इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प दे सकती है। इस इंजन को बीएस6 उत्सर्जन मापदंड के अनुरूप तैयार किया जाएगा।

    नई क्रेटा के लुक्स को लेकर अंदाजा लगाना मुश्किल है। मगर, हुंडई ने आईएक्स25 के चीन वाले मॉडल से पर्दा उठाकर इसे थोड़ा आसान बना दिया है। बता दें कि पहली जनरेशन की क्रेटा और आईएक्स25 का लुक समान है। ऐसे में माना जा रहा है कि दोनों कारों का नया जनरेशन मॉडल भी दिखने में समान होंगे। नई क्रेटा और आईएक्स25 के लुक के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

    हुंडई नई क्रेटा में ब्लूलिंक कनेक्टिविटी का फीचर ​दे सकती है। यह एक इंटरनेट बेस्ट फीचर है जिसमें रिमोट ऑपरेशन फीचर है। यह फीचर हुंडई वेन्यू में भी दिया गया है।

    वर्तमान में हुंडई क्रेटा की प्राइस 10 लाख रुपये से शुरु होती है जो 15.65 लाख रुपये तक पहुंचती है। हुंडई नई क्रेटा के बेस वेरिएंट की प्राइस मौजूदा मॉडल के बराबर रख सकती है। मगर, कार के अन्य वेरिएंट की कीमत इससे ज्यादा होने के आसार हैं। उम्मीद की जा रही है कि हुंडई नई क्रेटा के टॉप मॉडल की कीमत 16 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के आसपास रख सकती है।

    यह भी पढ़ें: मारुति और हुंडई को टक्कर देने सिट्रोएन उतारेगी ये कारें

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    3 कमेंट्स
    1
    C
    chirag patil
    Jun 14, 2019, 10:29:42 PM

    Same confusion here. I was planning to buy Creta. Waited for 6 months for Kia Seltos and now next gen creta is almost here. I guess I will settle for Seltos as next creta wld b significantly expensive

    जवाब
    Write a Reply
    2
    I
    imraan ayub khan
    Jun 15, 2019, 12:12:58 AM

    Waiting Kia will surprise u

      जवाब
      Write a Reply
      1
      A
      aarish malik
      Jun 14, 2019, 5:08:07 PM

      If you can wait for one year then wait for 2nd Gen Creta. I am planning to buy kia seltos. However, the name of kia's upcoming SUV is not as good as Tusker.

        जवाब
        Write a Reply
        1
        N
        naresh patel
        Jun 14, 2019, 3:34:46 PM

        Now in a confusion what to buy among Kia Seltos and Hyundai Creta 2nd gen.

          जवाब
          Write a Reply

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है