• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ऑटो एक्सपो में आर-8 होगी ऑडी की लीडर कार

    परफॉर्मेंस सुपरकार आर-8 ऑटो एक्सपो-2016 में ऑडी कारों की लीडर होगी। फरवरी में होने वाले इस एक्सपो में ऑडी तीन कारों को शो-केस करने जा रही है।

    सुमित
    सुमित
    Published On जनवरी 12, 2016 16:35 ist
    info icon
    published onJan 12, 2016 16:35 IST
    last updated onJan 12, 2016 16:35 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    नई आर-8 पहले आए मॉडल की तुलना में कहीं ज्यादा दमदार और फुर्तीली है। हालांकि कंपनी ने इसके डिज़ायन में बहुत बदलाव नहीं किया है। लेकिन इंटीरियर में नयापन देखने को मिलेगा। नई आर-8 के केबिन में सबसे बड़ा अपडेट 12.3-इंच का ऑडी वर्चुअल कॉकपिट सिस्टम है, जिसे ड्राइवर अपने हिसाब से सेट कर सकता है। हालांकि यह तय नहीं है कि भारत आने वाले मॉडल में यह फीचर मिलेगा या नहीं। इसे ऑडी ने 2015 के जिनेवा मोटर शो में दिखाया गया था। इसका मुकाबला मर्सिडीज़-एएमजी जीटी, पोर्श 911 टर्बो और मैक्लारेन-570 एस से होगा।

    नई आर-8 को तैयार करने में आधे से ज्यादा चीजें आर-8 एलएमएस से ली गईं हैं। पावर की बात करें तो नई आर-8 में 5.­2 लीटर का वी-10 इंजन दिया गया है, जो दो विकल्पों के साथ आएगा। ज्यादा पावर वाली आर-8 प्लस का इंजन 610 पीएस पावर जनरेट करेगा। जबकि दूसरा इंजन 540 एचपी पावर जनरेट करेगा। आर-8 प्लस 0 से 100 किलोमीटर की रफ्तार 3.­2 सेकंड में पकड़ लेगी। इसकी टॉप स्पीड 330 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। इसके साथ 7-स्पीड एस-ट्रॉनिक गियरबॉक्स दिया जाएगा। इसका क्वाट्रो ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम सभी पहियों को पावर देगा।

    यह भी पढ़ें

    was this article helpful ?

    सुमित
    <p><span>The latest addition to our CarDekho Team, Sumit is an automobile fanatic who keeps in good touch with recent developments in the automobile sector. His passion for vehicles forced him to write a research paper on the recent development in the field and initiate an automobile club in his university. By joining CarDekho, he is able to converge his passion and profession successfully.</span></p>और देखें

    ऑडी आर8 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कूपे कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है