• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अगले साल के आखिर तक आएगी मिनी कंट्रीमैन

    BMW की सहायक कम्पनी मिनी अपने कंट्रीमैन माॅडल के रिप्लेसमेंट के लिए इसका नया माॅडल F60 (कोडनेम) को अगले साल के अंत तक आॅटो मार्केट में उतार सकती है। इससे पहले 2016 के शुरूआत में मिनी अपनी नई कार केब्रियोले लाॅन्च करेगी और उसके बाद वर्ष के अन्त में नई कंट्रीमैन को लाॅन्च किया जाएगा।

    मनीष
    मनीष
    Published On अक्टूबर 12, 2015 17:49 ist
    info icon
    published onJul 23, 2015 19:01 IST
    last updated onOct 12, 2015 17:49 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    नयापन लाने के लिए कार को रिडिजायन करने के साथ ही इसमें स्पोर्टी फीचर्स दिए गए हैं। UKL प्लेटफार्म पर बनी यह नई कार अपने वर्तमान वर्जन से ज्यादा लग्ज़री और स्पेसी हो सकती है।

    इसके अलावा कंट्रीमेन का आॅफ रोड ड्राइव वर्जन भी उपलब्ध कराया जाएगा। नई कंट्रीमेन में BMW सीरीज II की तरह हाईब्रिड पावर ट्रेन व फोर व्हील ड्राइव (4WD) सिस्टम दिया जाएगा और उम्मीद है कि कार की लम्बाई व चौड़ाई में क्रमश: 150mm व 10mm का विस्तार किया जाएगा, साथ ही बूट स्पेस भी स्पेसी ही रखा जाएगा।

    वहीं दूसरी ओर, संभावना जताई जा रही है कि मिनी अपने पांच माॅडल पोर्टपोलियो पर तेजी से काम कर रही है जिसमें केब्रियोले, कूपर डीज़ल, क्लबमैन और केब्रियोले पेट्रोल शामिल है। इस लिस्ट में पांचवे माॅडल का बता पाना थोड़ा मुश्किल है लेकिन मिनी कंट्रीमैन का नाम अगर इस लिस्ट में शामिल हो जाए तो कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए।  

    was this article helpful ?

    मनीष
    <p>Manish has always been interested in automotive design. Developing his own portfolio, he has revered automobiles to be an example of human spirit's triumph over the most adverse challenges. The same passion brought him to CarDekho. Manish is a die hard fan of Alec Issigonis and believes that designs should always be function-oriented, as "<em>Fashion dates</em> , <em>but logic</em> is timeless.&rdquo;-SIR ALEC ISSIGONIS. &nbsp;</p>और देखें

    मिनी कूपर कंट्रीमैन 2018-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है