• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सिट्रोएन ने भुवनेश्वर में खोली नई ला मैसन डीलरशिप

    सिट्रोएन की अब तक भारत के कुल 20 शहरों में ला मैसन डीलरशिप खुल चुकी है।

    स्तुति
    स्तुति
    published on अक्टूबर 31, 2022 17:18 ist
    info icon
    published onOct 31, 2022 17:18 IST
    last updated onOct 31, 2022 17:18 IST
    280 Views
    • Write a कमेंट

    सिट्रोएन की अब भारत के कुल 20 शहरों में ला मैसन डीलरशिप खुल चुकी है। 

    Citroen Logo

    सिट्रोएन ने ओडिशा के भुवनेश्वर में अपनी नई ला मैसन डीलरशिप खोली है। 'ला मैसन सिट्रोएन' कंपनी के फिजिटल शोरूम है जहां सेल्स और सर्विस एक्सपीरिएंस के लिए फिजिकल और डिजिटल दोनों मोड का इस्तेमाल होता है।

    La Maison Citroen Showroom

    यह नया शोरूम ओडिशा के कटक में ग्रैंड बाजार के पास स्थित है और इसमें टेस्ट ड्राइव और आफ्टर-सेल्स सर्विस जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। शोरूम के अंदर बड़ा डिस्प्ले, वुडन इंटीरियर और वॉल पर ला मैसन लोगो लगा है। ला मैसन सिट्रोएन डीलरशिप में प्रोडक्ट और सर्विस को पर्सनलाइज़ करने के लिए 360-डिग्री व्यू के साथ 3डी कॉन्फ़िगरेटर भी दिया गया है।

    सिट्रोएन की आफ्टर सेल्स वर्कशॉप L'Atelier Citroen वर्चुअल रिमोट डायग्नोसिस, तीन घंटे में गारंटीड रोडसाइड असिस्टेंस (आरएसए), पीरियोडिक सर्विस और मेंटेनेंस के साथ पिकअप और ड्रॉप और एक दिन में जेनुइन स्पेयर पार्ट्स की उपलब्धता जैसी सर्विसेज़ प्रदान करती है।

    भुवनेश्वर में ला मैसन सिट्रोएन डीलरशिप की लॉन्च पर सिट्रोएन इंडिया के ब्रांड हेड सौरभ वत्स ने कहा कि “हम भुवनेश्वर में “ला मैसन सिट्रोएन” फिजिटल शोरूम लॉन्च करने की घोषणा करते हुए काफी खुश हैं। इस शोरूम में कई सारी स्क्रीन लगी हैं जो एटीएडब्ल्यूएडीएसी एक्सपीरिएंस (एनीटाइम एनीव्हेयर एनीडिवाइस एनीकंटेंट) देंगी, साथ ही इसमें एकदम यूनीक हाई डेफिनिशन 3डी कॉन्फिगरेटर भी लगा है जो ग्राहकों को 360° व्यू के साथ प्रोडक्ट को एक्सपीरिएंस करने और प्रोडक्ट व सर्विसेज को पर्सनलाइज़ करने में मदद करेगा। इस नए ला मैसन फिजिटल शोरूम के जरिए हमें विश्वास है कि हम एक भारतीय कार खरीददार जिस तरह से अपनी कार खरीदने की जर्नी को देखते हैं उसमें एक क्रांति लाने में सक्षम होंगे।”

    Citroen C3
    Citroen C5 Aircross

    उन्होंने आगे कहा कि, "हम नई सी3 और सी5 एयरक्रॉस की लॉन्चिंग पर ओडिशा के कस्टमर्स से मिली शानदार प्रतिक्रिया को लेकर अभिभूत हैं। हम इन दोनों कारों की तेजी से बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करना जारी रखे हुए हैं।"

    वर्तमान में भारत में कंपनी के लाइनअप में सी3 कॉम्पेक्ट हैचबैक और सी5 एयरक्रॉस प्रीमियम मिड-साइज़ एसयूवी कार मौजूद है। कंपनी की भारत आने वाली तीसरी कार एक इलेक्ट्रिक गाड़ी होगी जिससे 2022 के अंत तक पर्दा उठाया जाएगा।

    यह भी पढ़ें : महिंद्रा, होंडा और मर्सिडीज-बेंज समेत कई टॉप कार कंपनियां 2023 ऑटो एक्सपो में नहीं लेंगी हिस्सा

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है