• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जीप की 7 सीटर एसयूवी कार से 26 अगस्त को उठेगा पर्दा, भारत में अगले साल होगी लॉन्च

    जीप की अपकमिंग 7 सीटर एसयूवी कार को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। अब जानकारी मिली है कि कंपनी अंतरराष्ट्रीय मार्केट में 26 अगस्त को इस थ्री रो एसयूवी से पर्दा उठा सकती है।

    सोनू
    सोनू
    published on अगस्त 12, 2021 10:51 ist
    info icon
    published onAug 12, 2021 10:51 IST
    last updated onAug 12, 2021 10:51 IST
    1.4K Views
    • Write a कमेंट

    जीप की 7 सीटर एसयूवी कार को सबसे पहले साउथ अफ्रिका में लॉन्च किया जाएगा, वहां इसे कमांडर नाम से उतारा जाएगा। कंपनी ब्राजील में इस नई एसयूवी का टीजर जारी कर चुकी है जिससे इसके नाम और एक्सटीरियर व इंटीरियर की कुछ जानकारी भी सामने आ चुकी है। भारत में इसे कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। हालांकि इसके टेस्टिंग मॉडल को कवर से छिपा रखा था जिससे इसके डिजाइन की ज्यादा जानकारी हाथ नहीं लगी है। इस अपकमिंग जीप कार का फ्रंट लुक फेसलिफ्ट कंपास जैसा होगा जबकि इसकी रियर प्रोफाइल ग्रैंड चेरोकी और ग्रैंड वैगनीर जैसी होगी।

    इसके टीजर में कंपास जैसा डैशबोर्ड दिया गया था जिसमें 10.25 इंच डिजिटल डिस्प्ले और 10.1 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्प्ले दी गई है। इसमें ब्राउन अपहोल्स्ट्री और पैनोरमिक सनरूफ भी दिए गए हैं। भारत में इसे मेरिडियन नाम से पेश किया जा सकता है जिसमें वेंटिलेटेड और पावर एडजस्टेबल फ्रंट सीटें, एडवांस ड्राइवर असिस्ट सिस्टम, अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल और ऑटोनॉमस ब्रेकिंग जैसे फीचर दिए जा सकते हैं। टीजर में इसे 7 सीटर लेआउट में दिखाया गया था जबकि कंपनी इसका 6 सीटर वर्जन भी उतार सकती है।

    जीप मेरिडियन में रैंगलर वाला 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है जिसका पावर आउटपुट 268पीएस/400एनएम है। वहीं इसके डीजल मॉडल में कंपास वाला 2.0 लीटर में नई पावर ट्यूनिंग के साथ दिया जा सकता है। दोनों इंजन के साथ इसमें ऑटोमेटिक गियरबॉक्स मिल सकता है, वहीं डीजल इंजन के साथ केवल मैनुअल गियरबॉक्स दिया जा सकता है। जीप मेरिडियन में ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम भी मिलेगा, हालांकि यह स्टैंडर्ड नहीं दिया जाएगा।

    Here’s Your First Glimpse Of The New Jeep 7-seater India-bound SUV

    भारत में जीप की इस नई फुल साइज प्रीमियम एसयूवी को 2022 में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इसे भारत में ही तैयार करेगी। भारत आने वाला मॉडल ब्राजील मॉडल से अलग हो सकता है। भारत में इसकी कीमत 35 लाख से 40 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रखी जा सकती है। सेगमेंट में इस कार का कंपेरिजन फोर्ड एंडेवर, टोयोटा फॉर्च्यूनर, एमजी ग्लोस्टर, फोक्सवैगन टाइगन ऑलस्पेस और स्कोडा कोडिएक से होगा।

    यह भी पढ़ें : जीप की 7-सीटर एसयूवी कार फिर टेस्टिंग के दौरान आई नज़र, जानिए क्या मिलेगा इसमें खास

    was this article helpful ?

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है