• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    भारत में अलग नाम से लॉन्च हो सकती है जीप की अपकमिंग कमांडर एसयूवी

    ट्रेडमार्क से संबंधित समस्याओं के चलते ही कई कंपनियों में एक ही गाड़ी को अलग अलग बाजारों में अलग नाम से पेश किए जाने का चलन है। इससे पहले जीप ने पेट्रियट नाम को भारत में ट्रेडमार्क कराया था जिसे इस अपकमिंग 7-सीटर एसयूवी को दिया जा सकता है। 

    भानु
    भानु
    Published On मई 31, 2021 18:49 ist
    info icon
    published onMay 31, 2021 18:49 IST
    last updated onMay 31, 2021 18:49 IST
    1.6K Views
    • Write a कमेंट

    ब्राजील में जीप ने एक बार फिर से अपनी अपकमिंग 7-सीटर एसयूवी कमांडर की एक झलक दिखाते हुए इस बात की पुष्टि की है कि इसे कमांडर नाम से वहां लॉन्च किया जाएगा। भारत में इस एसयूवी को एक अलग नाम से 2022 तक लॉन्च किया जा सकता है। 

    हम आपको ये बात पहले भी बता चुके हैं कि दरअसल महिंद्रा की कमांडर नाम से एक पुरानी जीप आया करती थी और कंपनी ने इस नाम को यहां ​ट्रेडमार्क करा रखा है। ऐसे में अब जीप भारतीय बाजार में इस कार को अलग नाम से उतार सकती है।

    जहां कमांडर की पहली टीजर इमेज में इसकी ग्रिल की झलक देखने को मिली थी। वहीं अब इसकी नई टीजर इमेज में टेललैंप्स और साइड प्रोफाइल नजर आया है। इसमें दिए गए एलईडी एलिमेंट्स और टेललैंप्स जीप ग्रांड वैगनियर से इंस्पायर्ड लगते हैं। इस कार की अब तक जितनी भी तस्वीरों सामने आई हैं उन्हें देखकर तो यही लगता है इसकी रोड प्रजेंस काफी शानदार होगी। 

    जीप ब्राजील की ओर से जारी किए गए नए टीजर में इस एसयूवी के नाम का भी हिंट मिल रहा है जिसे आप नीचे दिए गए वीडियो लिंक के जरिए देख सकते हैं। 

    जीप के इंडियन मॉडल लाइनअप में नई कमांडर एसयूवी को कंपास एसयूवी और अपकमिंग ग्रांड शेरॉक के बीच पोजिशन किया जाएगा। इसमें 2.0 लीटर डीजल और पेट्रोल इंजन के साथ  4x4 और 4x2 ड्राइवट्रेंस के ऑप्शन दिए जाएंगे। पेट्रोल इंजन के तौर पर इसमें रैंगलर अनलिमिटेड वाला इंजन दिया जा सकता है जिसका आउटपुट 268पीएस/400एनएम होगा। वहीं डीजल इंजन के तौर पर इसमें कंपास एसयूवी वाली यूनिट दी जा सकती है जो ज्यादा पावर ट्यूनिंग के साथ आएगा और करीब 172 पीएस की पावर और 350 एनएम का टॉ​र्क जनरेट करने में सक्षम होगा। जीप इसमें डीजल इंजन के साथ 9 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन दे सकती है वहीं पेट्रोल इंजन के साथ 8 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जा सकता है। 

    यह भी पढ़ें:टोयोटा फॉर्च्यूनर और फोर्ड एंडेवर की टक्कर में जीप उतारेगी यूनीक डिजाइन वाली 7 सीटर एसयूवी, 2022 तक लॉन्च होगी ये कार

    फीचर्स के मोर्चे पर ये कार काफी प्रीमियम साबित होगी जिसमें एक से बढ़कर एक कंफर्ट,सेफ्टी और टेक्नोलॉजी बेस्ड फीचर्स दिए जाएंगे। इसके अलावा इसमें एडवांस ड्राइवर असिस्टेेंस सिस्टम का फीचर भी दिया जाएगा जिसमें लेन असिस्ट,ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे। वहीं इसमें पावर एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स इंस्टरुमेंट क्लस्टर और इंफोटेनमेंट के लिए बड़ी डिस्प्ले,कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी,पावर्ड टेलगेट और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। 

    प्रीमियम फुल साइज एसयूवी सेगमेंट में इसका मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर,फोर्ड एंडेवर,एमजी ग्लोस्टर और अपकमिंग स्कोडा कोडियाक और फोक्सवैगन टिग्वान ऑलस्पेस फेसलिफ्ट से होगा। इस कार की प्राइस 30 लाख रुपये से लेकर 40 लाख रुपये के बीच रखी जा सकती है। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    जीप मेरिडियन पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है