• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई होंडा ब्रियो से उठा पर्दा

    नई ब्रियो पहले से ज्यादा बड़ी और ज्यादा फीचर से लैस है

    रौनक
    रौनक
    published on अगस्त 02, 2018 18:52 ist
    info icon
    published onAug 02, 2018 18:52 IST
    last updated onAug 02, 2018 18:52 IST
    40 Views
    • Write a कमेंट

    2019 Honda Brio

    होंडा ने गैकिंडो इंडोनेशिया इंटरनेशनल ऑटो शो (जीआईआईएएस) में दूसरी जनरेशन की ब्रियो से पर्दा उठाया है। नई ब्रियो पहले से ज्यादा बड़ी है। इसकी फीचर लिस्ट में भी इजाफा हुआ है।

    Honda Small RS Concept/ Brio

    नई ब्रियो को होंडा के स्मॉल आरएस कॉन्सेप्ट पर तैयार किया गया है। आरएस कॉन्सेप्ट को इंडोनेशिया में इस साल की शुरूआत में पेश किया गया था।

    2019 Honda Brio

    नई ब्रियो का आगे वाला हिस्सा नई अमेज़ से मिलता है, हालांकि यहां कुछ बदलाव भी नज़र आयेंगे। मौजूदा ब्रियो में ऑल-ग्लास बूट लिड दिया गया है, जबकि नई ब्रियो में पारंपरिक बूट और विंडशिल्ड दी गई है। इस वजह से ऑल-ग्लास बूट लिड को नई ब्रियो में शामिल नहीं किया गया।

    Honda Brio

    साइड वाले हिस्से में ध्यान दें तो यहां नई ब्रियो मौजूदा मॉडल से ज्यादा लंबी नज़र आती है। यह पहले से 205 एमएम ज्यादा लंबी है। इसका व्हीलबेस भी 60 एमएम तक बढ़ा है। नई ब्रियो के केबिन में पहले से ज्यादा स्पेस मिलेगा।

      पहली जनरेशन (भारतीय मॉडल) दूसरी जनरेशन (इंडोनेशिया)
    लंबाई 3610 एमएम 3815 एमएम
    चौड़ाई 1680 एमएम 1680 एमएम
    ऊंचाई 1500 एमएम 1485 एमएम
    व्हीलबेस 2345 एमएम 2405 एमएम
    टायर साइज 175/65 आर14 175/65 आर14

    2019 Honda Brio

    नई ब्रियो का डैशबोर्ड मौजूदा मॉडल से लिया गया है, जबकि नई अमेज़ में नया डैशबोर्ड दिया गया है। इस में कुछ अतिरिक्त फीचर भी जोड़े गए हैं, इस लिस्ट में एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट करने वाला 7.0 इंच इंफोटेंमेंट सिस्टम और क्रूज़ कंट्रोल शामिल है। नई अमेज़ में नई सीटें भी दी गई हैं।

    2019 Honda Brio

    नई ब्रियो की बात करें तो इस में मौजूदा मॉडल वाली फ्रंट सीटें दी गई हैं। पीछे वाली सीटें नई हैं। नई ब्रियो में पीछे की तरफ एडजस्टेबल हैडरेस्ट की सुविधा दी गई है, मौजूदा ब्रियो में इस फीचर का अभाव है।

    2019 Honda Brio

    इंडोनेशियन मॉडल में मौजूदा मॉडल वाला 1.2 लीटर आई-वीटेक पेट्रोल इंजन लगा है, जो 90 पीएस की पावर और 110 एनएम का टॉर्क देता है। मौजूदा मॉडल में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स लगा है, जबकि नई ब्रियो में मैनुअल के अलावा सीवीटी गियरबॉक्स का विकल्प भी आएगा।

    2019 Honda Brio

    नई ब्रियो को भारत में उतारा जाएगा या नहीं, इसके बारे में कंपनी ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है। अगर कंपनी इसे भारत लाने की योजना बनाती है तो इसे 2019 में लॉन्च किया जा सकता है। इसका मुकाबला मारूति सुज़ुकी स्विफ्ट, फोर्ड फीगो और हुंडई ग्रैंड आई10 से होगा।

    यह भी पढें :

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    Honda Brio 2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है