• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मिनी क्लबमैन लॉन्च, कीमत 37.90 लाख रूपए

    क्लबमैन, अब तक की सबसे बड़ी मिनी कार है।

    अरुण shenoy
    अरुण shenoy
    modified on दिसंबर 15, 2016 13:03 ist
    info icon
    published onDec 15, 2016 13:01 IST
    last updated onDec 15, 2016 13:03 IST
    29 Views
    • Write a कमेंट

    जर्मन कार कंपनी बीएमडब्ल्यू के स्वामित्व वाली ब्रिटिश कार कंपनी मिनी ने भारत में क्लबमैन को लॉन्च कर दिया है। इस छोटी लेकिन बड़ी कार के बारे में जानने के लिए बढ़ते हैं आगे...

    कीमत

    क्लबमैन की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 37.90 लाख रुपए है। ये सिर्फ कूपर एस वेरिएंट में उपलब्ध होगी। कूपर हैचबैक की रेंज 28.50 लाख रूपए से शुरू होती है। कूपर कन्वर्टिबल की कीमत 34.90 लाख रूपए है। कंट्रीमैन मॉडल की बात करें तो क्लबमैन इस के मुकाबले 1.40 लाख रूपए महंगी है। कंट्रीमैन की कीमत 36.50 लाख रूपए है।

    डिजायन

    क्लबमैन की कद-काठी जरूर दूसरी मिनी कारों से बड़ी है लेकिन इसका डिजायन पारंपरिक मिनी कारों वाला ही है। गोल हैडलाइट, गहराई वाला बोनट और बड़ी फ्रंट ग्रिल इसके कुछ उदाहरण हैं। बॉडी पर दी गईं ब्लैक मैट क्लैडिंग इस में क्रॉसओवर वाला अहसास भी लाती हैं। क्लबमैन की सबसे बड़ी खासियत इसका टेलगेट है, जो दो हिस्सों में खुलता है।  

    केबिन

    क्लबमैन का केबिन आपको मिनी के क्लासिक अहसास से बहुत दूर नहीं जाने देगा, इस में बैठते ही आप क्लासिक-मॉर्डन थीम पर बने डैशबोर्ड से रुबरू होंगे। नए हाई-टेक फीचर्स के अलावा इस में लैदर अपहोल्स्ट्री, एंबियंट लाइटिंग, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल सीटें और 6.5 और 8.8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम मिलेगा। ज्यादा व्हीलबेस की वजह से इसके केबिन में काफी जगह मिलेगी। इस में चार लोग आराम से बैठ सकते हैं। इसका बूट स्पेस 360 लीटर का है।

    इंजन

    क्लबमैन में 2.0 लीटर का ट्विन पावर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा। इसकी पावर 192 पीएस और टॉर्क 280 एनएम है। यह इंजन बीएमडब्ल्यू के 8-स्पीड स्टेपट्रॉनिक ट्रांसमिशन से जुड़ा है। इंटरनेशनल मार्केट की तरह यहां क्लबमैन को ऑल व्हील ड्राइव की सुविधा के साथ नहीं उतारा गया है।

    मुकाबला

    क्लबमैन एक छोटी और लग्ज़री लाइफस्टाइल कार है। इसके मुकाबले में वैसे तो कोई कार मौजूद नहीं है लेकिन कीमत के लिहाज़ से इसका मुकाबला बीएमडब्ल्यू एक्स-1, ऑडी क्यू3 और मर्सिडीज़-बेंज़ जीएलए-क्लास से है।

    was this article helpful ?

    अरुण shenoy
    Arun Shenoy is an Associate Editor with the CarDekho Group. He has spent over 12 years covering the Indian and global automotive industry, covering the latest cars, bikes and technologies. A management graduate by qualification, his keen interest in marketing and finance allows him to look beyond brochures, decode pricing strategies and understand value for the customer in-depth. He specialises in testing vehicles, understanding unique buyer requirements and analysing buyer behaviour and industry trends. और देखें

    मिनी कूपर क्लबमैन पर अपना कमेंट लिखें

    5 कमेंट्स
    1
    l
    lavina
    Dec 15, 2016, 2:59:19 PM

    Nice car

      जवाब
      Write a Reply
      1
      P
      p g s nair
      Dec 15, 2016, 2:45:13 PM

      GOOD LOOKING & STEERING AS PER EUPROPEAN MODEL

        जवाब
        Write a Reply
        1
        j
        jaya prakash
        Dec 15, 2016, 1:48:31 PM

        nice and good looking

          जवाब
          Write a Reply

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है