• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एमजी मोटर्स और भारत पेट्रोलियम पूरे देश में लगाएंगे इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग सिस्टम

    भारत पेट्रोलियम के देशभर में मौजूद एक बड़े नेटवर्क का फायदा इलेक्ट्रिक व्हीकल ओनर्स को चार्जिंग स्टेशंस के तौर पर मिलेगा। दोनों ग्रुप मिलकर ज्यादा से ज्यादा शहरों और हाईवे पर चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करेंगे। आने वाले 5 सालों के भीतर चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने के नतीजे सामने आने लगेंगे।   

    भानु
    भानु
    published on अप्रैल 26, 2022 11:50 ist
    info icon
    published onApr 26, 2022 11:50 IST
    last updated onApr 26, 2022 11:50 IST
    1.6K Views
    • Write a कमेंट

    एमजी मोटर्स ने भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने के लिए भारत पेट्रोलियम के साथ हाथ मिलाया है। भारत पेट्रोलियम के देशभर में मौजूद एक बड़े नेटवर्क का फायदा इलेक्ट्रिक व्हीकल ओनर्स को चार्जिंग स्टेशंस के तौर पर मिलेगा। दोनों ग्रुप मिलकर ज्यादा से ज्यादा शहरों और हाईवे पर चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करेंगे। आने वाले 5 सालों के भीतर चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने के नतीजे सामने आने लगेंगे। 

    एमजी मोटर्स ने अपने “ChangeWhatYouCan” विजन के तहत इलेक्ट्रिक व्हीकल अडॉप्शन को बढ़ावा देने के लिए ये कदम उठाया है। ऐसे में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के साथ मिलकर कंपनी इस दिशा में और तेजी से काम करेगी जहां शहरों के साथ साथ हाईवे पर भी लोगों को ईवी चार्जर्स की सुविधा मिलेगी। चार्जिंग सिस्टम को मैनेज करने के लिए दोनों फर्म मिलकर चार्जिंग साइट्स, कंज्यूमर इनसाइट्स, डिवाइस लॉयल्टी प्रोग्राम और टेक्नोलॉजी तैयार करेगी। 

    यह भी पढ़ें: 2022 एमजी जेडएस ईवी फर्स्ट ड्राइव रिव्यू

    इस बारे में एमजी मोटर इंडिया के प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव छाबा ने कहा कि 'इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का विस्तार करने के लिए एक अच्छे चार्जिंग इकोसिस्टम की जरूरत होती है। 2020 में जेडएस ईवी को लॉन्च करने के बाद हम एक स्ट्रॉन्ग ईवी इकोसिस्टम डेवलप करने की दिशा में हर संभव काम कर रहे हैं। इसके अलावा हम इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए हमारे इकोसिस्टम पार्टनर्स के साथ चार्जिंग स्टेशंस का एक बड़ा नेटवर्क, बैट्री रीसाइक्लिंग जैसी चीजों पर भी काम कर रहे हैं। हम हमारे कस्टमर्स को अपना इलेक्ट्रिक व्हीकल का इस्तेमाल आसान बनाने के लिए हमारे यूनीक 6 वे चार्जिंग इकोसिस्टम का फायदा देने की कोशिश कर रहे हैं। 

    Why India’s Electric Vehicle Charging Revolution Is Imminent

    एमजी मोटर्स ने भारत के कुछ रेजिडेंशियल एरिया और एमजी शोरूम्स पर एसी चार्जर्स और डीसी फास्ट चार्जर्स के साथ मल्टी स्टेप चार्जिंग सिस्टम सेट करने का काम भी किया है। इसके अलावा कंपनी अपने कस्टमर्स को 6 वे चार्जिंग इकोसिस्टम के जरिए कस्टमर के घर या ऑफिस में फ्री में एसी फास्ट चार्जर, एक्सटेंडेड चार्जिंग नेटवर्क, प्लग और चार्ज केबल ऑनबोर्ड और रोड साइड असिस्टेंस के साथ कम्यूनिटी चार्जर्स की सुविधा भी दे रही है। अब बीपीसीएल के साथ प्रस्तावित चार्जिंग नेटवर्क के जरिए कंपनी ईवी यूजर्स को परेशानी मुक्त ड्राइविंग एक्सपीरियंस तो देगी ही, साथ ही ये चीज देश की ईवी मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम को भी मजबूती प्रदान करेगा।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है