• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एमजी इंडिया ने डोरस्टेप कार रिपेयर और मेंटेनेंस सर्विस की शुरू

    एमजी मोटर इंडिया ने नया सर्विस प्रोग्राम शुरू किया है जिसे ‘सर्विस ऑन व्हील’ नाम दिया गया है। इसमें कंपनी के ट्रेन्ड टेक्निशियन कस्टमर के घर जाकर उनकी कार को रिपेयर और मेंटेनेंस करेंगे।

    सोनू
    सोनू
    Published On सितंबर 21, 2022 10:46 ist
    info icon
    published onSep 21, 2022 10:46 IST
    last updated onSep 21, 2022 10:46 IST
    744 Views
    • Write a कमेंट

    अभी यह कार सर्विस राजकोट में शुरू की गई है और भविष्य में इसे कई अन्य शहरों में शुरू किया जाएगा।

    MG Service On Wheels Cover

    • ‘सर्विस ऑन व्हील’ एमजी की आफ्टर सेल्स सर्विस और नेटवर्क का ही एक हिस्सा है।
    • यह सर्विस शुरू होने के बाद अब कस्टमर अपने घर पर ही अपनी कार का मेंटेनेंस करा सकेंगे।
    • होम सर्विस ट्रेन्ड टेक्निशियन और प्रोफेशनल द्वारा दी जाएगी।

    एमजी मोटर इंडिया ने नया सर्विस प्रोग्राम शुरू किया है जिसे ‘सर्विस ऑन व्हील’ नाम दिया गया है। इसमें कंपनी के ट्रेन्ड टेक्निशियन कस्टमर के घर जाकर उनकी कार को रिपेयर और मेंटेनेंस करेंगे।

    MG Service On Wheels

    कस्टमर इस सर्विस का फायदा लेने के लिए एमजी के ऑनलाइन मोबाइल एप्लिकेशन से अपॉइंटमेंट ले सकते हैं। अभी यह सर्विस केवल राजकोट में दी जा रही है और भविष्य में कंपनी इस सर्विस को कई अन्य शहरों में भी शुरू करेगी।

    MG Service

    एमजी के नए डोरस्टेप सर्विस प्रोग्राम में कंपनी के ट्रेन्ड टेक्निशियन कस्टमर के घर जाकर अपनी कार को रिपेयर करेंगे। इस मोबाइल वर्कशॉप में सभी जरूरी टूल, किट, स्पेयर और इक्यूपमेंट रहेंगे जिनमें हाइड्रॉलिक पावर पैक, वाशिंग पंप के साथ एयर कंप्रेशर, डिजिटल ऑयल डिस्पेंशर, वेस्ट ऑयल कलेक्शन टैंक और फिल्टर रेगुलेटर लुब्रिकेंटर (एफआरएल) यूनिट के साथ प्नेमैटिक लाइन आदि शामिल है। वर्कशॉक व्हीकल में व्हील बेलेंसर सेटअप भी रहेगा।

    About Service on wheels

    एमजी की इस नई पहल से कस्टमर को उनके घर पर ही कार मेंटेनेंस का फायदा मिल जाएगा और उन्हें सर्विस के लिए अपनी गाड़ी भी सर्विस सेंटर नहीं लेकर जानी पड़ेगी।

    यह भी पढ़ें : फेसलिफ्ट एमजी हेक्टर के इंटीरियर का टीजर हुआ जारी

    was this article helpful ?

    एमजी एस्टर पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है