• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एमजी एस्टर में अब नहीं मिलेगा ऑरेंज कलर का ऑप्शन

    एमजी एस्टर कार में स्पाइस्ड ऑरेंज कलर ऑप्शन मिलना अब बंद हो गया है। यह कलर ऑप्शन इस एसयूवी कार में लॉन्चिंग से ही उपलब्ध था। इस कलर ऑप्शन के बंद हो जाने के बाद एमजी की यह कॉम्पेक्ट एसयूवी कार अब छह कलर ऑप्शंस : हवाना ग्रे, अरोरा सिल्वर, ग्लेज़ रेड, कैंडी व्हाइट, स्टेरी ब्लैक और कैंडी व्हाइट (ब्लैक रूफ के साथ) में उपलब्ध है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On दिसंबर 06, 2023 19:25 ist
    info icon
    published onDec 06, 2023 19:25 IST
    last updated onDec 06, 2023 19:25 IST
    584 Views
    • Write a कमेंट

    MG Astor Spiced Orange

    • स्पाइस्ड ऑरेंज कलर एस्टर कार में लॉन्चिंग से ही मिलता था।

    • इस एसयूवी कार में कोई दूसरे बदलाव नहीं किए गए हैं।

    • इस गाड़ी में अब भी 10-इंच टचस्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ और एडीएएस जैसे फीचर्स मिलते हैं।

    • एस्टर एसयूवी में दो पेट्रोल इंजन ऑप्शंस दिए गए हैं जिनमें 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन भी शामिल हैं।

    • एमजी एस्टर की कीमत 10.82 लाख रुपये से 18.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

    एमजी एस्टर कार में स्पाइस्ड ऑरेंज कलर ऑप्शन मिलना अब बंद हो गया है। यह कलर ऑप्शन इस एसयूवी कार में लॉन्चिंग से ही उपलब्ध था। इस कलर ऑप्शन के बंद हो जाने के बाद एमजी की यह कॉम्पेक्ट एसयूवी कार अब छह कलर ऑप्शंस : हवाना ग्रे, अरोरा सिल्वर, ग्लेज़ रेड, कैंडी व्हाइट, स्टेरी ब्लैक और कैंडी व्हाइट (ब्लैक रूफ के साथ) में उपलब्ध है।

    क्या नए बदलाव हुए हैं?

    MG Astor 10-inch touchscreen

    एमजी ने फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं किया है कि वह इस कलर शेड को किसी दूसरे कलर ऑप्शन से बदलेगी या नहीं। इसके अलावा इस गाड़ी में कोई और दूसरे बदलाव नहीं किए गए हैं। एस्टर कार में अब भी पहले की तरह ही 10-इंच टचस्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ, 6 तरह से पावर एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट और क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं।

    सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी), 360-डिग्री कैमरा और एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    केवल पेट्रोल इंजन से लैस

    एमजी एस्टर एसयूवी में दो इंजन ऑप्शंस : 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (140 पीएस/220 एनएम) और 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन (110 पीएस/144 एनएम) दिए गए हैं। इसमें टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया गया है, जबकि नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल और सीवीटी (ऑटोमेटिक) गियरबॉक्स की चॉइस दी गई है।

    यह भी पढ़ें: भारत में 2024 में लॉन्च होंगी ये कारें, देखिए पूरी लिस्ट

    कीमत व मुकाबला

    MG Astor Spiced Orange

    भारत में एमजी एस्टर कार की कीमत 10.82 लाख रुपये से 18.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। सेगमेंट में इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, मारुति ग्रैंड विटारा, होंडा एलिवेट, किआ सेल्टोस, फोक्सवैगन टाइगन, टोयोटा अर्बन क्रूज़र हाइराइडर, स्कोडा कुशाक और सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस से है।

    यह भी देखेंः एमजी एस्टर ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    एमजी एस्टर पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है