• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मर्सिडीज़ मेबैक एस 650 लॉन्च, कीमत 1.94 करोड़ रूपए

    मेबैक एस 650, एस 600 की जगह लेगी

    ख़ान मोहम्मद
    ख़ान मोहम्मद
    Published On फरवरी 07, 2018 15:42 ist
    info icon
    published onFeb 07, 2018 15:42 IST
    last updated onFeb 07, 2018 15:42 IST
    41 Views
    • Write a कमेंट

    मर्सिडीज़ ने मेबैक एस 650 को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह दो वेरिएंट में उपलब्ध है। बेस वेरिएंट की कीमत 1.94 करोड़ रूपए और टॉप वेरिएंट की कीमत 2.73 करोड़ रूपए (एक्स-शोरूम) है। मर्सिडीज़-मेबैक कारों की रेंज में यह एस 600 की जगह लेगी।

    मेबैक एस 650 को मर्सिडीज़ की नई एस-क्लास पर तैयार किया गया है। इस में बड़े एयर इनटेक सेक्शन और क्रोम फिनिशिंग वाली रेडिएटर ग्रिल दी गई है। ग्रिल के दोनों ओर एलइडी हैडलैंप्स, अल्ट्रा रेंज हाई बीम के साथ दिए गए हैं। साइड वाले हिस्से में ध्यान दें तो यहां सी पिलर पर मेबैक बैजिंग दी गई है, जो इसे आकर्षक बनाती है। पीछे की तरफ ध्यान दें तो यहां नए टेललैंप्स और नया बंपर दिया गया है।

    मर्सिडीज़ मेबैक एस650 की लंबाई 5453 एमएम और व्हीलबेस 3365 एमएम है। राइडिंग के लिए इस में 20 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं, जबकि एस 600 में 19 इंच के व्हील दिए गए थे।

    एस 650 का केबिन पहले से ज्यादा प्रीमियम है। इस में फॉक्स वुड फिनिशिंग दी गई है। सीट और आर्मरेस्ट पर नप्पा लैदर का इस्तेमाल हुआ है। डैशबोर्ड पर 12.3 हाई-रेज्यूलेशन इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले दी गई है। इस में पावर ऑपरेटेड सीटें लगी हैं। एक कार को दूसरी कार से अलग बनाने के लिए कंपनी ने इस में कस्टमाइजेशन का विकल्प भी रखा है।

    मर्सिडीज़ मेबैक एस 650 में 6.0 लीटर का ट्विन-टर्बो वी12 पेट्रोल इंजन लगा है, जो 629 पीएस की पावर और 1001 एनएम का टॉर्क देता है। मर्सिडीज़ मेबैक कारों में यह सबसे पावरफुल पेशकश है। इसका इंजन 7-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है, जो पीछे वाले पहियों पर पावर सप्लाई करता है।

    यह भी पढें :

    was this article helpful ?

    ख़ान मोहम्मद
    <p>Holding a Bachelor's degree in Biotechnology and later a Master's degree in English Literature, Irfan always loved to play around with words. His aim is to strive hard and gain knowledge which could be then skilfully employed in the journey of life. He believes in learning new things and that's one of the reasons why he is a writer today. Additionally, he keeps an eye on what's the latest buzz on the automobile planet. Managing things and people are some of his tasks at CarDekho. With an experience of half a decade in a variety of domains, his journey to learn is still on...</p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है