• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सुज़ुकी लाएगी नई क्रॉसओवर, हुंडई क्रेटा को देगी टक्कर

    मारूति की नई क्रॉसओवर ब्रेज़ा से बड़ी होगी

    ख़ान मोहम्मद
    ख़ान मोहम्मद
    modified on मार्च 27, 2018 12:32 ist
    info icon
    published onMar 26, 2018 19:22 IST
    last updated onMar 27, 2018 12:32 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    Suzuki Vitara

    मारूति सुज़ुकी इन दिनों एक नई क्रॉसओवर पर काम कर रही है। इसे आस्ट्रेलिया में 2020 तक उतारा जाएगा। मारूति सुज़ुकी कारों की रेंज में इसे विटारा ब्रेज़ा के ऊपर पोजिशन किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा और जीप कंपास से होगा।

    Maruti Suzuki S-Cross

    कयास लगाए जा रहे हैं कि नई क्रॉसओवर को सुज़ुकी विटारा, एस-क्राॅस और विटारा ब्रेज़ा वाले प्लेटफार्म पर तैयार किया जाएगा। साइज में यह विटारा के बराबर होगी। ब्रिटेन में उपलब्ध सुज़ुकी विटारा की लंबाई 4175 एमएम, चौड़ाई 1775 एमएम, ऊंचाई 1610 एमएम, व्हीलबेस 2500 एमएम और ग्राउंड क्लीयरेंस 185 एमएम है। हुंडई क्रेटा से यह 95 एमएम कम लंबी और 5 एमएम कम चौड़ी है। एस-क्राॅस को भी इसी प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है, यह क्रेटा से 30 एमएम ज्यादा लंबी और 5 एमएम ज्यादा चौड़ी है।

    Hyundai Creta

    भारत में हुंडई क्रेटा की कीमत 10 लाख रूपए से शुरू होती है और 14.59 लाख रूपए तक जाती है। एस-क्राॅस हुंडई क्रेटा से सस्ती है। इसकी कीमत 8.61 लाख रूपए से शुरू होती है और 11.32 लाख रूपए तक जाती है। अगर कंपनी नई क्रॉसओवर को भारत में उतारती है तो यहां इसकी कीमत 11 लाख रूपए से 16 लाख रूपए के बीच हो सकती है।

    मारूति सुज़ुकी इन दिनों नए 1.5 लीटर पेट्रोल और डीज़ल इंजन पर काम कर रही है, इन इंजनों को सबसे पहले अर्टिगा में दिया जाएगा। अगर कंपनी नई क्रॉसओवर को भारत लाती है तो इस में भी ये इंजन दिए जा सकते हैं।

    यह भी पढें : बिक्री के मामले में स्विफ्ट और आॅल्टो से आगे निकली मारूति की ये कार

    was this article helpful ?

    ख़ान मोहम्मद
    <p>Holding a Bachelor's degree in Biotechnology and later a Master's degree in English Literature, Irfan always loved to play around with words. His aim is to strive hard and gain knowledge which could be then skilfully employed in the journey of life. He believes in learning new things and that's one of the reasons why he is a writer today. Additionally, he keeps an eye on what's the latest buzz on the automobile planet. Managing things and people are some of his tasks at CarDekho. With an experience of half a decade in a variety of domains, his journey to learn is still on...</p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है