• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारूति विटारा ब्रेज़ा को मिली 20 हजार से ज्यादा बुकिंग

    मारूति की विटारा ब्रेज़ा अपनी सफलता की बदौलत सुर्खियों में बनी हुई है। मारूति की यह प्रीमियम कार 8 मार्च को लाॅन्च हुई थी और लाॅन्चिंग के केवल 20 दिनों के अंदर इसकी 20 हजार से ज्यादा बुकिंग हो चुकी है। यह आंकड़ा पिछले साल की सनसनी रेनो क्विड (25 हजार दो सप्ताह में) की एडवांस बुकिंग के काफी करीब सा दिखाई देता है। 

    नबील
    नबील
    published on मार्च 29, 2016 13:01 ist
    info icon
    published onMar 29, 2016 13:01 IST
    last updated onMar 29, 2016 13:01 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    मारूति की विटारा ब्रेज़ा अपनी सफलता की बदौलत सुर्खियों में बनी हुई है। मारूति की यह प्रीमियम कार 8 मार्च को लाॅन्च हुई थी और लाॅन्चिंग के केवल 20 दिनों के अंदर इसकी 20 हजार से ज्यादा बुकिंग हो चुकी है। यह आंकड़ा पिछले साल की सनसनी रेनो क्विड (25 हजार दो सप्ताह में) की एडवांस बुकिंग के काफी करीब सा दिखाई देता है। विटारा ब्रेज़ा की डिलीवरी शुक्रवार से यानि होली के एक दिन बाद से शुरू कर दी गई है। इस वजह से भी इसकी बुकिंग में इजाफा हुआ है। विटारा ब्रेज़ा एक ‘गुड-लुकिंग’ कार है जो ग्राहकों को खासा आकर्षित कर सकती है। विटारा ब्रेज़ा की शुरूआती कीमत 6.99 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है, जबकि टाॅप वेरिएंट की कीमत 9.68 लाख रूपए है।

    विटारा ब्रेज़ा कंपनी की पहली काॅम्पैक्ट एसयूवी है जिसके केबिन में पर्याप्त स्पेस मौजूद है। घरेलू बाजार में मारूति विटारा ब्रेज़ा का मुकाबला महिन्द्रा टीयूवी 300 व फोर्ड ईकोस्पोर्ट के साथ जल्द आने वाली टाटा नेक्सा से है। वैसे टीयूवी 300 व ईकोस्पोर्ट दोनों ही इस सेगमेंट में अच्छा परफाॅर्म कर रही हैं। ईकोस्पोर्ट अपनी लुकिंग व फीचर्स तथा टीयूवी 300 अपने स्पेस व माइलेज खासी पाॅपुलर है। लेकिन विटारा ब्रेज़ा इन दोनों का ही एक अच्छा काॅम्बिनेशन है। लुकिंग में तो यह बेहतर है ही। इस काॅम्पैक्ट एसयूवी का माइलेज भी 24.3 किमी प्रति किमी है जो इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा है। स्पेस पर बात करें तो इसमें 5 पैसेन्जर बिना किसी परेशानी के आराम से सफर कर सकते हैं।

    फीचर्स पर ध्यान दें तो इसमें सुजु़की का स्मार्टप्ले इंफोटेन्मेंट सिस्टम के साथ मुड लाइटिंग वाला इंस्ट्रूमेंट कलस्टर मौजूद है। फ्रंट व रियर में एलईडी लाइट्स के साथ सेफ्टी फीचर्स में ड्यूल एयरबैग, एबीएस (एंटी-लाॅक बे्रकिंग सिस्टम), ईबीडी (इलेक्ट्राॅनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन) और सुजु़की टीईसीटी (टोटल इफेक्टिव कंट्रोल टेकनोलाॅजी) जैसे फंक्शन को शामिल किया गया है।

    सेफ्टी के मामले में मारूति का कहना है कि ‘विटारा ब्रेज़ा भविष्य में सुरक्षा नियमों के लिए पूरी तरह से तैयार है। यह देश की पहली कार है जिसे आॅफसेट व साइड इम्पेक्ट क्रेश टेस्ट के लिए प्रमाणित किया गया है, जो 2017 में देश में लागू किया जाएगा।’

    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो विटारा ब्रेज़ा में 1.3 लीटर, 4 सिलेंडर, डीडीआईएस डीज़ल लगा है जो 88बीएचपी की ताकत के साथ अधिकतम 200एनएम का टाॅर्क देती है। कार में 5-स्पीड मैनुअल गियरबाॅक्स लगा है। फिलहाल विटारा ब्रेज़ा को एक मात्र डीज़ल इंजन सहित कुल 7 वेरिएंट में उतारा गया है।

    20 हजार बुकिंग के आंकड़े को पार करने के मौके पर मारूति सुजु़की के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर आर.एस कल्सी ने कहा कि ‘हमें विटारा ब्रेज़ा को मिल रही ग्राहकों की प्रतिक्रिया पर खुशी है। अपने स्पोर्टी लुक, शानदार डिजायन और कई सारे ट्रिम के साथ फीचर्स का काॅम्बिनेशन की बदौलत विटारा बेज़ा को काफी सराहना मिली है। हमारी कोशिश जल्द से जल्द विटारा ब्रेज़ा को डिलीवर करना है ताकि ग्राहक इसके सफर का आनंद दे सकें।’

    यह भी पढ़ें :

    was this article helpful ?

    नबील
    Nabeel Khan is an Associate Editor with the CarDekho Group and an automotive journalist with over 12 years of experience covering cars, motorcycles, and ever-evolving mobility trends. A Mechanical Engineering graduate, he specialises in vehicle testing, buyer guidance, ownership analysis, and automotive video content. His hands-on automotive experience began early, working on everything from tanks and motorcycles to project cars with his dad, and later rebuilding two-stroke engines during his engineering studies. He combines technical expertise with real-world driving experience to help consumers make informed vehicle purchase decisions.और देखें

    Maruti Suzuki Vitara Brezza 2016-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है