• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति सुजुकी ने लॉन्च किया विटारा ब्रेजा का स्पोर्ट्स लिमिटेड एडिशन

    ब्रेजा के इस लिमिटेड एडिशन को स्पोर्टी इंटीरियर और बोल्ड डिजाइन के साथ पेश किया गया है  

    भानु
    भानु
    Published On मई 28, 2019 12:31 ist
    info icon
    published onMay 24, 2019 20:39 IST
    last updated onMay 28, 2019 12:31 IST
    1.6K Views
    • Write a कमेंट

    मारुति ने अपनी बेस्ट सेलिंग एसयूवी विटारा ब्रेजा का स्पोर्ट्स लिमिटेड एडिशन लॉन्च कर दिया है। ब्रेजा के इस लिमिटेड एडिशन को स्पोर्टी इंटीरियर और बोल्ड डिजाइन के साथ पेश किया गया है। यह एक कॉस्मैटिक पैकेज है जिसमें ग्राहक स्टैंडर्ड प्राइस से मात्र 29,990 रुपये अतिरिक्त खर्च कर अपनी विटारा ब्रेजा को स्पोर्ट्स लिमिटेड एडिशन में तब्दील कर सकते हैं। 


    इस पैकेज के तहत कंपनी ग्राहकों को एसेसरीज़ की काफी सारी वैरायटी की पेशकश कर रही है। इनमें बॉडी ग्राफिक्स, लैदर स्टीयरिंंग व्हील कवर, क्रोम फ्रंट ग्रिल गार्निश, ट्विन कलर डोर सिल गार्ड, साइड स्किड प्लेट और 'येलो मसल फिनिश' सीट कवर दिए हैं। मारुति ब्रेजा का लिमिटेड एडिशन सभी वेरिएंट में उपलब्ध होगा। वर्तमान में इस सब-4 मीटर एसयूवी की प्राइस 7.67 लाख रुपये है, जो कि 10.64 लाख रुपये (एक्सशोरूम दिल्ली) तक जाती है। सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में मारुति विटारा ब्रेजा ने मात्र 3 साल में ही ग्राहकों के दिल में एक खास जगह बना ली है। वर्तमान में ब्रेज़ा की बिक्री अपने सेगमेंट में सबसे अधिक है। 

    यह भी पढ़ें: जानें इस मई मारुति विटारा ब्रेजा, टाटा नेक्सन और फोर्ड ईकोस्पोर्ट पर कितना चल रहा है वेटिंग पीरियड

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Vitara Brezza 2016-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है