• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ऑटो एक्सपो-2018 में मारूति सुज़ुकी की ये हाइब्रिड कारें आएंगी नज़र

    इस लिस्ट में स्विफ्ट हाइब्रिड और सोलियो हाइब्रिड का नाम शामिल है

    जगदेव
    जगदेव
    published on जनवरी 29, 2018 16:56 ist
    info icon
    published onJan 29, 2018 16:56 IST
    last updated onJan 29, 2018 16:56 IST
    29 Views
    • Write a कमेंट

    Suzuki Swift hybrid

    मारूति सुज़ुकी ने घोषणा की है कि वह फरवरी में आयोजित होने वाले ऑटो एक्सपो-2018 में हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से पर्दा उठाएगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस लिस्ट में कंपनी की स्विफ्ट हाइब्रिड और सोलियो हाइब्रिड का नाम शामिल हो सकता है। ये दोनों कारें जापान में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं और भारतीय ग्राहकों की जरूरतों के लिहाज से एकदम स्टीक बैठती है।

    सुज़ुकी स्विफ्ट हाइब्रिड

    जापान में उपलब्ध सुज़ुकी स्विफ्ट हाइब्रिड में 1242 सीसी का पेट्रोल इंजन लगा है, जो 91 पीएस की पावर देता है। यह इंजन 5-स्पीड एजीएस (एएमटी) गियरबॉक्स से जुड़ा है। कंपनी ने इस इंजन को कोडनेम के12सी नाम दिया है। यह भारत आने वाली 2018 स्विफ्ट में लगे 1197 सीसी के12बी इंजन से अलग है। स्विफ्ट हाइब्रिड में एक इलेक्ट्रिक मोटर भी लगी है, जिसकी पावर 13.62 पीएस है। कंपनी का दावा है कि जापान में उपलब्ध स्विफ्ट हाइब्रिड 32 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है, वहीं भारत आने वाली 2018 स्विफ्ट पेट्रोल के माइलेज का दावा 22 किमी प्रति लीटर है।

    Suzuki Bandit Solio

    सुज़ुकी सोलियो हाइब्रिड

    सुज़ुकी ने सोलियो हाइब्रिड को साल 2016 में जापान में लॉन्च किया था। इस में भी स्विफ्ट हाइब्रिड वाला इंजन लगा है, इसके माइलेज का दावा भी 32 किमी प्रति लीटर है। वैगन-आर की तरह इसे टॉल बॉय डिजायन दिया गया है।

    यह भी पढें:

    was this article helpful ?

    जगदेव
    <p><span>Unlike a lot of enthusiasts, Jagdev Kalsi does not judge cars on their outright performance, but on their VFM factor. He speaks less but understands the languages that cars speak.</span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है