• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारूति सुज़ुकी ला सकती है इग्निस ऑटोमैटिक

    मारूति सुज़ुकी जल्द ही इग्निस के साथ माइक्रो एसयूवी सेगमेंट में कदम रखने जा रही है। अब ताज़ा खबर है कि मारूति इग्निस का ऑटोमैटिक वेरिएंट भी आ सकता है। इसमें सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जा सकता है।

    tdk
    tdk
    Published On जून 24, 2016 12:57 ist
    info icon
    published onJun 24, 2016 12:57 IST
    last updated onJun 24, 2016 12:57 IST
    34 Views
    • Write a कमेंट

    मारूति सुज़ुकी जल्द ही इग्निस के साथ माइक्रो एसयूवी सेगमेंट में कदम रखने जा रही है। मारूति इग्निस को फरवरी में आयोजित ऑटो एक्सपो-2016 में शोकेस किया गया था। इग्निस कुछ वक्त से चर्चा में  बनी हुई है, हाल ही में इसे टेस्टिंग के दौरान भी देखा गया। अब ताज़ा खबर है कि मारूति इग्निस का ऑटोमैटिक वेरिएंट भी आ सकता है। इसमें सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जा सकता है।

    ऑटोमैटिक कारों की बढ़ती डिमांड के बीच कंपनी ने रणनीति बदली है और अपनी कारों को ऑटोमेटेड मैनुअल गियरबॉक्स (एएमटी) से लैस करने पर आगे बढ़ रही है। ऑल्टो के-10, वैगन-आर, स्टिंग-रे, सेलेरियो और डिजायर डीज़ल में एएमटी (ऑटो गियरशिफ्ट/एजीएस) का विकस्प दिया गया है। ऑटोकार की रिपोर्ट के मुताबिक इग्निस, बलेनो के नक्शे कदम पर चलेगी। इसमें एएमटी के बजाए सीवीटी गियरबॉक्स दिया जाएगा। यह एएमटी की तुलना में ज्यादा स्मूद और बेहतर ड्राइविंग देने वाला होता है।  

    इग्निस के इंजन को लेकर अभी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं मिली है। संभावना है कि इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.3 लीटर डीज़ल इंजन आ सकते हैं। इसे बलेनो के नीचे पोजिशन किया जाएगा। इसकी कीमत 5 लाख रूपए के आस-पास होगी। कार को दिवाली तक लॉन्च करने की संभावना है। इसे मारूति की प्रीमियम डीलरशिप नेक्सा द्वारा बेचा जाएगा।

    was this article helpful ?

    tdk
    Tushar Kamath is the Editor-In-Chief with the CarDekho Group and an automotive journalist with over 14 years of experience in the automotive industry. While he specialises in cars, he’s also a motorcycle enthusiast with experience in covering cars, motorcycles, trucks, buses, and hopes to have tractors added to that list as well. A Bachelor of Mass Media graduate, he specialises in vehicle testing, personalised buyer guidance, monitoring industry trends and new technology assessments, while making automotive content on all of this and more. His love for cars is superseded by his love of communication. While his experience is vast, he derives true joy from simplifying the car-buying/owning journey for others. और देखें

    Maruti Suzuki Ignis पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है