• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति का ड्राइविंग स्कूल नेटवर्क हुआ अब इतना बड़ा, इतने तो कई ब्रांड्स के पास डीलरशिप्स भी नहीं

    मारुति सुजुकी ने देशभर में अपने 500 मारुति सुजुकी ड्राइविंग स्कूल (एमएसडीएस) के स्थापित होने की घोषणा की है। भारत में कंपनी के यह 500 प्रोफेशनल ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल्स 242 शहरों में मौजूद हैं।  एमएसडीएस की शुरुआत 2005 में की गई थी और अब तक इस ट्रेनिंग स्कूल में 1.7 मिलियन से ज्यादा कस्टमर्स को ड्राइविंग की ट्रेनिंग दी जा चुकी है।  242 शहरों में मौजूद इन सेंटर्स पर लोगों को क्वालिटी ड्राइविंग और रोड रेगुलेशन को लेकर ट्रेनिंग दी जाती है। मारुति का लक्ष्य 2025 तक इस नेटवर्क के माध्यम से 2.5 मिलियन से ज्यादा लोगों को प्रशिक्षित करने का है।

    अमित
    अमित
    published on मई 04, 2022 17:31 ist
    info icon
    published onMay 04, 2022 17:31 IST
    last updated onMay 04, 2022 17:31 IST
    2K Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Has More Driving Schools In India Than Some Brands Have Dealers

    मारुति सुजुकी ने देशभर में अपने 500 मारुति सुजुकी ड्राइविंग स्कूल (एमएसडीएस) के स्थापित होने की घोषणा की है। भारत में कंपनी के यह 500 प्रोफेशनल ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल्स 242 शहरों में मौजूद हैं। 

    एमएसडीएस की शुरुआत 2005 में की गई थी और अब तक इस ट्रेनिंग स्कूल में 1.7 मिलियन से ज्यादा कस्टमर्स को ड्राइविंग की ट्रेनिंग दी जा चुकी है।  242 शहरों में मौजूद इन सेंटर्स पर लोगों को क्वालिटी ड्राइविंग और रोड रेगुलेशन को लेकर ट्रेनिंग दी जाती है। मारुति का लक्ष्य 2025 तक इस नेटवर्क के माध्यम से 2.5 मिलियन से ज्यादा लोगों को प्रशिक्षित करने का है।

    यह ड्राइविंग स्कूल डीलरशिप के साथ मिलकर काम करते हैं और एक हाइब्रिड शेड्यूल के माध्यम से ट्रेनिंग प्रदान करते हैं जिसमें ऑन-रोड ड्राइविंग और ड्राइविंग सिमुलेटर शामिल हैं। 

    Maruti Has More Driving Schools In India Than Some Brands Have Dealers

    मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के सीनियर एग्ज़िक्युटिव डायरेक्टर (सेल्स एन्ड मार्केटिंग) श्री शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि “मारुति सुजुकी ड्राइविंग स्कूल की शुरुआत कस्टमर्स को सुरक्षित ड्राइविंग ट्रेनिंग देने और रोड बिहेवियर के बारे में बताने के लक्ष्य के साथ की गई थी जिससे भारतीय सड़कों को सुरक्षित बनाया जा सके। इन वर्षों में एमएसडीएस ने अपनी एडवांस ट्रेनिंग मेथोडोलॉजी के माध्यम से क्वालिटी  ड्राइविंग ट्रेनिंग प्रदान करके ग्लोबल स्टैंडर्ड को सेट किया है।  एमएसडीएस के नेटवर्क में लगभग 1500 सर्टिफाइड और योग्य एक्सपर्ट ट्रेनर शामिल हैं जो सुरक्षित ड्राइविंग ट्रेनिंग प्रदान कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य 2025 तक मारुति सुजुकी ड्राइविंग स्कूल नेटवर्क को बढ़ाने का है और 2.5 मिलियन से ज्यादा लोगों को क्वालिटी ड्राइविंग स्किल्स पर ट्रेनिंग देने का है।"

    यह ड्राइविंग स्कूल मॉडर्न ड्राइविंग सिमुलेटर से लैस हैं जो भारतीय ड्राइविंग कंडीशन के बारे में बताते हैं और एक हाइब्रिड पाठ्यक्रम (जिसमें ऑन-रोड ड्राइविंग स्थितियां और एक्सपर्ट द्वारा क्लासरूम ट्रेनिंग शामिल हैं) के माध्यम से क्वालिटी ट्रेनिंग प्रदान करते हैं।   

    यह भी पढ़ें : महिंद्रा एक्सयूवी700 की शानदार पुलिस कार के तौर पर हुई रें​डरिंग,देखिए वीडियो

    was this article helpful ?

    अमित
    <p>A fun person to be around, Amit Sharma brings enthusiasm to the CarDekho journalists. He's responsible for covering the national as well as global news stories for CarDekho news section. Additionally, he acts as a moderator at <a href="http://forum.cardekho.com/" target="_blank">Forum.CarDekho.Com</a>, accountable for everything goes live on forum. His mechanical mind, love for cars, comprehensive research skills, and of course, his Bachelor's degree in Engineering help him manage it all.</p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है