• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा एक्सयूवी700 में मिलेंगे सफारी, हेक्टर प्लस और अल्कजार से ज्यादा स्पीकर्स

    महिंद्रा ने अपनी अपकमिंग एक्सयूवी700 एसयूवी में एक्सक्लूसिव साउंड सिस्टम देने के लिए सोनी के साथ पार्टनरशिप की है। इस एसयूवी कार में (445 वाट) 13-चैनल डीएसपी, 12 कस्टम डिजाइंड स्पीकर्स (सबवूफर समेत) और कई सारे ऑडियो मोड जैसे इमर्सिव 3डी, स्टेज, पार्टी और ब्रीज़ी दिए जाएंगे।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अगस्त 12, 2021 19:23 ist
    info icon
    published onAug 12, 2021 19:23 IST
    last updated onAug 12, 2021 19:23 IST
    2.2K Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra XUV700 To Get More Speakers Than The Safari, Hector Plus, And Alcazar

    • एक्सयूवी700 में रेडियो, ब्लूटूथ और यूएसबी जैसे सभी स्टीरियो सोर्स के लिए सोनी की प्रीमियम साउंड सिस्टम टेक्नोलॉजी दी जाएगी।
    • इस गाड़ी में स्पीड डिपेंडेंट वॉल्यूम कंट्रोल और टोनल बैलेंस दिया जाएगा। इसका टोनल बैलेंस बाहर की नॉइस के अनुसार वॉल्यूम को एडजस्ट करने में मदद करेगा।
    • इसमें अमेज़न एलेक्सा पावर्ड 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ड्राइव मोड, 360-डिग्री कैमरा, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स दिए जाएंगे।
    • महिंद्रा अपनी एक्सयूवी700 कार से 14 अगस्त को पर्दा उठाएगी। इसके बाद इसे लॉन्च किया जाएगा।

    महिंद्रा ने अपनी अपकमिंग एक्सयूवी700 एसयूवी में एक्सक्लूसिव साउंड सिस्टम देने के लिए सोनी के साथ पार्टनरशिप की है। इस एसयूवी कार में (445 वाट) 13-चैनल डीएसपी, 12 कस्टम डिजाइंड स्पीकर्स (सबवूफर समेत) और कई सारे ऑडियो मोड जैसे इमर्सिव 3डी, स्टेज, पार्टी और ब्रीज़ी दिए जाएंगे।

    Mahindra XUV700 To Get More Speakers Than The Safari, Hector Plus, And Alcazar

     

    एक्सवी700

    अल्कजार 

    सफारी 

    हेक्टर प्लस 

    साउंड सिस्टम 

    सोनी 

    बोस 

    जेबीएल

    इंफिनिटी 

    स्पीकर की संख्या (सबवूफर समेत)

    12

    8

    9

    8

    इसका सोनी साउंड सिस्टम सभी स्टीरियो सोर्स (रेडियो, ब्लूटूथ और यूएसबी) पर काम करेगा। इसमें कस्टमाइज़ेबल ऑडियो के लिए कई सारी साउंड सेटिंग भी दी जाएगी। साथ ही यह स्पीड डिपेंडेंट वॉल्यूम कंट्रोल और टोनल बैलेंस के साथ भी आएगा। इसका टोनल बैलेंस आउटसाइड नॉइस के अनुसार वॉल्यूम को एडजस्ट करने में मदद करेगा।

    एक्सयूवी700 कार में एड्रेनोएक्स और अमेज़न एलेक्सा पावर्ड 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, कई सारे ड्राइव मोड, 360 डिग्री कैमरा, ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 10.25-इंच फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, ड्राइवर ड्राउजीनैस डिटेक्शन और हाई-बीम असिस्ट जैसे फीचर्स दिए जाएंगे।

    Mahindra XUV700 To Get More Speakers Than The Safari, Hector Plus, And Alcazar

    इस एसयूवी कार में एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) भी दिया जाएगा जिसमें ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन और अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल होंगे। 

    महिंद्रा एक्सयूवी700 में थार वाले 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 2.2-लीटर डीजल इंजन दिए जाएंगे। लेकिन, इसमें इन इंजन को ज्यादा पावर ट्यूनिंग के साथ पेश किया जाएगा। इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन ऑप्शंस दिए जा सकते हैं। इसके अलावा इसमें 4-व्हील-ड्राइव सिस्टम ऑप्शनल भी मिल सकता है। 

    भारत में एक्सयूवी700 कार से 14 अगस्त को पर्दा उठेगा। इसके बाद इसे अक्टूबर में लॉन्च किया जाएगा। अनुमान है कि इस गाड़ी की प्राइस 16 लाख से 22 लाख रुपये के बीच रखी जा सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला एमजी हेक्टर प्लस, टाटा सफारी और हुंडई अल्कजार से होगा।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा एक्सयूवी700 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    S
    shiva patel
    Aug 13, 2021, 8:59:17 PM

    4*4 bhi honi chahiye fibre kam se kam hona chahiye, handling m asani honi chahiye

      जवाब
      Write a Reply

      और देखें on महिंद्रा एक्सयूवी700

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है