महिंद्रा एक्सयूवी700 के बिना कवर वाली फोटोज़ हुई लीक,दिखा इसका साफ लुक
भारत में महिंद्रा एक्सयूवी700 की प्राइस 16 लाख से 22 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रखी जा सकती है। सेगमेंट में इसका कंपेरिजन एमजी हेक्टर प्लस, टाटा सफारी और हुंडई अल्कजार से रहेगा।
- Write a कमेंट

महिंद्रा की अपकमिंग 7-सीटर एसयूवी एक्सयूवी700 के लुक से एक लीक फोटो के जरिए पूरी तरह से पर्दा उठ गया है। ऐसे में इसके एक्सटीरियर डिजाइन के बारे में अहम जानकारी हाथ लग गई है।

पहले भी टेस्टिंग के दौरान इसके एक्सटीरियर डिजाइन एलिमेंट्स के बारे में पता लगता रहा है। मगर इसबार इसमें दिए गए एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स से लैस टियरड्रॉप हेडलैंप्स और ब्लैक कलर की ग्रिल से भी पर्दा उठ गया है। इसका फ्रंट बंपर ज्यादा भारी भरकम नहीं है और इसमें स्किड प्लेट,फॉगलैंप हाउसिंग और एयर डैम जैसे कॉन्ट्रास्टिंग एलिमेंट्स दिए गए हैं।
इसमें स्लोपी रूफलाइन,इंटीग्रेटेड रूफ स्पॉयलर और एंगुलर डीटेलिंग वाले बड़े टेललैंप्स दिए गए हैं। इसकी शोल्डर लाइन काफी शार्पली रियर डोर से उठ रही है जिससे इसे एक दमदार लुक मिल रहा है। इस लीक फोटो में दिखाई दे रहे अलॉय व्हील इसकी बॉडी के हिसाब से साइज में छोटे नजर आ रहे हैं। वहीं इस मॉडल का कलर भी इस एसयूवी के लुक्स से मैच खाता नहीं दिख रहा है। वहीं ये इस कार का टॉप वेरिएंट भी नहीं लग रहा है। महिंद्रा इस 7 सीटर कार को अगस्त में शोकेस कर सकती है।
यह भी पढ़ें:महिंद्रा एक्सयूवी700 में मिलेगी एयर फिल्टर टेक्नोलॉजी,बैक्टीरिया और वायरस को रखेगी आपसे दूर
महिंद्रा एक एक कर एक्सयूवी700 में दिए जाने वाले प्रीमियम फीचर्स से टीजर के जरिए पर्दा उठाती आ रही है। इस कार में पैनोरमिक सनरूफ, हाई-बीम असिस्ट, फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट के लिए डैशबोर्ड पर दो इंटीग्रेटेड डिस्प्ले और ड्राइवर डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। इसके अलावा इस कार में 360-डिग्री कैमरा, डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और एक बिल्ट-इन एयर फिल्टर जैसे फीचर्स भी नजर आ सकते हैं।
यह भी पढ़ें:अपकमिंग महिंद्रा एक्सयूवी700 और 2022 स्कॉर्पियो एसयूवी में मिलेगा नया इंफोटेनमेंट सिस्टम

वहीं महिंद्रा इसमें सेगमेंट फर्स्ट एडीएएस (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) भी देगी। इस टेक्नोलॉजी में इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन-कीप असिस्ट, ब्लाइंड-स्पॉट डिटेक्शन और अडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर्स मौजूद होंगे।
एक्सयूवी700 में थार वाले 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर डीजल इंजन ज्यादा पावर ट्यूनिंग के साथ दिए जाएंगे। दोनों इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स की चॉइस मिल सकती है। इसमें ऑल-व्हील-ड्राइव का ऑप्शन भी मिलेगा।

भारत में महिंद्रा एक्सयूवी700 की प्राइस 16 लाख से 22 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रखी जा सकती है। सेगमेंट में इसका कंपेरिजन एमजी हेक्टर प्लस, टाटा सफारी और हुंडई अल्कजार से रहेगा।














