• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा एक्सयूवी700 से उठा पर्दा, 5 सीटर और 7 सीटर कॉन्फिग्रेशन में मिलेगी ये एसयूवी कार

    महिंद्रा ने एक्सयूवी700 एसयूवी से पर्दा उठा दिया है। इसे दो वेरिएंट एमएक्स और एएक्स में पेश किया जाएगा, जिनके कई सब वेरिएंट भी होंगे। एमएक्स इसका प्रीमियम मॉडल होगा जबकि एएक्स को पावरफुल मॉडल के तौर पेश किया जाएगा। यह 5 सीटर और 7 सीटर कॉन्फिग्रेशन में मिलेगी। महिंद्रा ने इसके कुछ 5 सीटर वेरिएंट्स की प्राइस लिस्ट भी जारी दी है। इस कार की शुरूआती प्राइस 11.99 लाख रुपये रखी गई।

    सोनू
    सोनू
    Published On अगस्त 15, 2021 09:50 ist
    info icon
    published onAug 15, 2021 09:50 IST
    last updated onAug 15, 2021 09:50 IST
    2.2K Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra XUV700

    • एक्सयूवी700 को 5 सीटर और 7 सीटर कॉन्फिग्रेशन में पेश किया जाएगा।
    • इसमें फ्लश फिटिंग डोर हैंडल, कॉर्नरिंग लैंप, सिक्वेंशल टर्न इंडिकेटर, हाई-बीम असिस्ट और एलईडी लाइटिंग दी गई है।
    • इसमें 10.25 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ और पावर मेमोरी ड्राइवर सीट दी गई है।
    • पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इसमें सात एयरबैग, 360 डिग्री पार्किंग कैमरा, ब्लाइंड-व्यू मॉनिटर, ड्राइवर असिस्ट और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे फीचर मिलेंगे।
    • इसमें 200पीएस 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 155पीएस/185पीएस 2.2 लीटर डीजल इंजन की चॉइस मिलेगी।

    महिंद्रा ने एक्सयूवी700 एसयूवी से पर्दा उठा दिया है। इसे दो वेरिएंट एमएक्स और एएक्स में पेश किया जाएगा, जिनके कई सब वेरिएंट भी होंगे। एमएक्स इसका प्रीमियम मॉडल होगा जबकि एएक्स को पावरफुल मॉडल के तौर पेश किया जाएगा। यह 5 सीटर और 7 सीटर कॉन्फिग्रेशन में मिलेगी। महिंद्रा ने इसके कुछ 5 सीटर वेरिएंट्स की प्राइस लिस्ट भी जारी दी है। इस कार की शुरूआती प्राइस 11.99 लाख रुपये रखी गई।

    महिंद्रा एक्सयूवी700 को एक्सयूवी500 से रिप्लेस किया जाएगा। यह देखने में एक्सयूवी500 से ज्यादा बड़ी और ज्यादा प्रीमियम है। यह महिंद्रा की पहली कार है जिसमें महिंद्रा का नया लोगो दिया गया है। इसमें क्रोम स्लेट ग्रिल, सी-शेप एलईडी डीआरएल और एलईडी हेडलैंप्स दिए गए हैं। इसके एक्सटीरियर में हाई-बीम असिस्ट, सिक्वेंशल टर्न इंडिकेटर, फ्लश फिटिंग डोर हैंडल, 18 इंच तक के ड्यूल-टोन मशीन फिनिश्ड अलॉय व्हील और कॉर्नरिंग लैंप्स दिए गए हैं।

    इस महिंद्रा एसयूवी कार की रूफ को स्लोपिंग लेआउट में रखा गया है। इसमें इंटीग्रेटेड रूफ स्पॉइलर, शार्क फिन एंटीना, बड़े रैप-अराउंड एलईडी टेललैंप्स, ड्यूल एग्जॉस्ट मफ्लर और स्टाइलिश रियर स्किड फॉक्स प्लेट दी गई है।

    इसके केबिन में ड्यूल-टोन ब्लैक और क्रीम थीम दी गई है। इंटीरियर को प्रीमियम टच देने के लिए कंपनी ने इसके पूरे डैशबोर्ड पर क्रोम इनसर्ट दिए हैं। इसके अलावा लैदरेट सीटें भी दी गई हैं।

    Mahindra XUV700

    एक्सयूवी700 में सात एयरबैग, महिंद्रा का नया एड्रेनोक्स ऑपरेटिंग सिस्टम, अमेजन एलेक्सा पावर्ड 10.25 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, 10.25 इंच फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, मसाज फंक्शन के साथ 6 तरह से पावर एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट, पैनोरमिक सनरूफ, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और एयर फिल्टर जैसे फीचर भी दिए गए हैं। इसके बेस मॉडल एमएक्स में ऊपर बताए सभी फीचर का अभाव है। बेस मॉडल में 7 इंच इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 8.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्रॉयड ऑटो, एलईडी टेललैंप्स और स्टीयरिंग माउंटेड स्विच दिए गए हैं।

    एक्सयूवी700 के ऑप्शनल पैक में वायरलेस चार्जिंग, 12 स्पीकर सोनी साउंड सिस्टम, फ्लश फिटिंग हैंडल, 360 डिग्री कैमरा, ब्लाइंड व्यू मॉनिटरिंग और इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक भी मिलेंगे।

    महिंद्रा एक्सयूवी700 में सेगमेंट फर्स्ट एडवांस ड्राइवर असिस्ट सिस्टम (एडीएएस) भी दिया गया है जिसमें रडार और सेंसर बेस्ड ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, लैन डिर्पाचर वार्निंग, स्मार्ट पायलट असिस्ट, लैन कीप असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन, अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल और ड्राइवर ड्रोसीनेस डिटेक्शन सिस्टम जैसे फंक्शन मिलते हैं।

    महिंद्रा एक्सयूवी700 इंजन स्पेसिफिकेशनः-

     

    पेट्रोल

    डीजल (एमएक्स)

    डीजल (एएक्स)

    इंजन

    2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल

    2.2-लीटर डीजल

    2.2-लीटर डीजल

    पावर

    200 पीएस

    155 पीएस

    185 पीएस

    टॉर्क

    380 एनएम

    360 एनएम

    420 एनएम (एमटी) / 450 एनएम (एटी)

    ट्रांसमिशन

    6-स्पीड मैनुअल/ऑटोमेटिक

    6-स्पीड मैनुअल

    6-स्पीड मैनुअल/ऑटोमेटिक

    ड्राइवट्रेन

    फ्रंट-व्हील-ड्राइव/ऑल-व्हील-ड्राइव

    फ्रंट-व्हील-ड्राइव

    फ्रंट-व्हील-ड्राइव/ऑल-व्हील-ड्राइव

    एक्सयूवी700 में फ्रंट व्हील ड्राइव सिस्टम स्टैंडर्ड दिया गया है, वहीं सेगमेंट फर्स्ट ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम को ऑप्शनल रखा गया है। इसमें चार ड्राइव मोडः जिप, जेप, जूम और कस्टम दिए गए हैं।

    महिंद्रा एक्सयूवी700 की शुरूआती कीमत 11.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। सेगमेंट में इस एसयूवी कार का कंपेरिजन एमजी हेक्टर, हेक्टर प्लस, टाटा हैरियर, सफारी, जीप कंपास और हुंडई अल्कजार से होगा।

    was this article helpful ?

    महिंद्रा एक्सयूवी700 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on महिंद्रा एक्सयूवी700

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है