• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा एक्सयूवी700 की प्राइस लिस्ट हुई जारी, कीमत 11.99 लाख रुपये से शुरू

    महिंद्रा ने एक्सयूवी700 एसयूवी के कुछ वेरिएंट की प्राइस लिस्ट जारी कर दी है। कंपनी के अनुसार एक्सयूवी700 की कीमत 11.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होगी। यह दो वेरिएंट एएक्स और एमएक्स में मिलेगी। इसमें 5-सीटर और 7-सीटर की चॉइस रखी गई है। इसकी बुकिंग और डिलीवरी अक्टूबर में शुरू हो सकती है।

    सोनू
    सोनू
    modified on अगस्त 16, 2021 18:30 ist
    info icon
    published onAug 15, 2021 09:56 IST
    last updated onAug 16, 2021 18:30 IST
    2.8K Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra XUV700

    • महिंद्रा ने इसके कुछ 5 सीटर वेरिएंट की प्राइस की जानकारी दी है।
    • जल्द ही कंपनी इसके अन्य 5 सीटर व 7 सीटर वेरिएंट की प्राइस की जानकारी देगी।
    • इसे एमएक्स और एएक्स वेरिएंट में पेश किया जाएगा। पहले वाला वेरिएंट ज्यादा प्रीमियम होगा जबकि बाद वाला ज्यादा पावरफुल होगा।
    • एक्सयूवी700 में 360 डिग्री कैमरा, सात एयरबैग, लैन कीप असिस्ट, 10.25 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल और पायलट असिस्ट जैसे फीचर मिलेंगे।
    • इसमें 200पीएस 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 155पीएस/185पीएस 2.2 लीटर डीजल इंजन की चॉइस रखी गई है। दोनों इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन रखा गया है।

    महिंद्रा ने एक्सयूवी700 एसयूवी के कुछ वेरिएंट की प्राइस लिस्ट जारी कर दी है। कंपनी के अनुसार एक्सयूवी700 की कीमत 11.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होगी। यह दो वेरिएंट एएक्स और एमएक्स में मिलेगी। इसमें 5-सीटर और 7-सीटर की चॉइस रखी गई है। इसकी बुकिंग और डिलीवरी अक्टूबर में शुरू हो सकती है।

    वेरिएंट

    पेट्रोल

    डीजल

    एमएक्स

    11.99 लाख रुपये

    12.49 लाख रुपये

    एएक्स3

    13.99 लाख रुपये

    -

    एएक्स5

    14.99 लाख रुपये

    -

    कंपनी ने अभी इसके कुछ 5 सीटर वेरिएंट की प्राइस का खुलासा किया है। जल्द ही इसके बाकी 5 सीटर व 7 सीटर वेरिएंट की प्राइस लिस्ट की जानकारी भी साझा कर दी जाएगी। इसके टॉप मॉडल एएक्स7 ऑल-व्हील-ड्राइव की कीमत भी बाद में सामने आएगी।

     

    एक्सयूवी700

    एक्सयूवी500*

    हैरियर

    सफारी

    क्रेटा

    अल्कजार

    सेल्टोस

    हेक्टर

    हेक्टर प्लस

    शुरूआती प्राइस

    11.99 लाख रुपये

    15.44 लाख रुपये

    14.39 लाख रुपये

    14.99 लाख रुपये

    10.16 लाख रुपये

    16.30 लाख रुपये

    9.95 लाख रुपये

    13.49 लाख रुपये

    13.96 लाख रुपये

    *महिंद्रा एक्सयूवी500 जल्द ही बंद होने वाली है।

    एक्सयूवी700 में फ्लश फिटिंग डोर हैंडल, सिक्वेंशल टर्न इंडिकेटर, एलईडी लाइटिंग, 10.25 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, इनबिल्ट अमेजन एलेक्सा, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग और 12 स्पीकर सोनी साउंड सिस्टम जैसे फीचर दिए गए हैं।

    पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इसमें सात एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा और इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक जैसे फीचर दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें एडवांस ड्राइवर असिस्ट सिस्टम (एडीएएस) फीचर भी दिया गया है जिसमें रडार और सेंसर बेस्ड ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, लैन कीप असिस्ट, ब्लाइंड स्पोट डिटेक्शन, अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल और ड्राइवर ड्रोसीनेस डिटेक्शन सिस्टम जैसे फीचर मिलते हैं।

    साइज

    लंबाई

    4695 मिलीमीटर

    चौड़ाई

    1890 मिलीमीटर

    ऊंचाई

    1755 मिलीमीटर

    व्हीलबेस

    2750 मिलीमीटर

    एक्सयूवी700 में 200पीएस 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 155पीएस/185पीएस 2.2 लीटर डीजल इंजन की चॉइस रखी गई है। दोनों इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स की चॉइस रखी गई है। इसमें ड्राइव मोड और ऑप्शनल ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम भी दिया गया है।

    यह भी पढ़ें : महिंद्रा एक्सयूवी700 से उठा पर्दा, 5 सीटर और 7 सीटर कॉन्फिग्रेशन में मिलेगी ये एसयूवी कार

    was this article helpful ?

    महिंद्रा एक्सयूवी700 पर अपना कमेंट लिखें

    5 कमेंट्स
    1
    B
    brig rakesh dhiman
    Sep 10, 2021, 10:01:02 PM

    Any declaration of km/ ltr ??

      जवाब
      Write a Reply
      1
      m
      ma khaliq
      Aug 17, 2021, 6:54:00 PM

      Best features good price indian vehicle we are great

        जवाब
        Write a Reply
        1
        j
        jai thakore
        Aug 15, 2021, 9:48:48 PM

        Correct Shah Saheb..

          जवाब
          Write a Reply

          और देखें on महिंद्रा एक्सयूवी700

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है