• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा एक्सयूवी700 का प्रोडक्शन हुआ शुरू, जल्द बिक्री के लिए होगी उपलब्ध

    महिंद्रा एक्सयूवी700 (Mahindra XUV700) से पर्दा उठ चुका है और कंपनी ने इसके कुछ वेरिएंट की प्राइस लिस्ट भी जारी कर दी है। कंपनी के अनुसार इसकी कीमत 11.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होगी। अब जानकारी मिली है कि कंपनी ने इसका प्रोडक्शन भी शुरू कर दिया है और सितंबर के दूसरे सप्ताह में यह डीलरशिप पर डिस्प्ले व टेस्ट ड्राइव के लिए उपलब्ध हो जाएगी।

    रोहित
    रोहित
    published on अगस्त 20, 2021 19:32 ist
    info icon
    published onAug 20, 2021 19:32 IST
    last updated onAug 20, 2021 19:32 IST
    6.5K Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra Seems To Have Commenced Series Production Of The XUV700

    • महिंद्रा एक्सयूवी700 दो वेरिएंट एमएक्स और एड्रेनोक्स (एएक्स) में मिलेगी।
    • इसकी कीमत 11.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होगी।
    • इसमें पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन मिलेंगे जिनके साथ मैनुअल व ऑटोमेटिक गियरबॉक्स की चॉइस मिलेगी।
    • डीजल इंजन के साथ ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम मिलेगा।
    • इसमें लेवल-1 एडीएएस टेक्नोलॉजी, दो 10.25 इंच की डिस्प्ले और अमेज-एलेक्सा कनेक्टिविटी दी गई है।

    महिंद्रा एक्सयूवी700 (Mahindra XUV700) से पर्दा उठ चुका है और कंपनी ने इसके कुछ वेरिएंट की प्राइस लिस्ट भी जारी कर दी है। कंपनी के अनुसार इसकी कीमत 11.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होगी। अब जानकारी मिली है कि कंपनी ने इसका प्रोडक्शन भी शुरू कर दिया है और सितंबर के दूसरे सप्ताह में यह डीलरशिप पर डिस्प्ले व टेस्ट ड्राइव के लिए उपलब्ध हो जाएगी।

    एक्सयूवी700 एसयूवी दो वेरिएंट एमएक्स और एड्रेनॉक्स (एएक्स) में मिलेगी जिनके कई सब वेरिएंट भी होंगे। यह एसयूवी कार 5 सीटर और 7 सीटर कॉन्फिग्रेशन में मिलेगी।

    इसमें सेगमेंट फर्स्ट दो 10.25 इंच डिजिस्ट डिस्प्ले (एक टचस्क्रीन और दूसरी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए), बिल्ट-इन अमेजन एलेक्सा कनेक्टिविटी और पॉप-आउट डोर हैंड मिलेंगे।

    यह भी देखें: महिंद्रा एक्सयूवी700 वेरिएंट वाइज फीचर्स

    एक्सयूवी में सेगमेंट फर्स्ट एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) मिलेगा जिसमें लैन कीप असिस्ट, ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग और अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल आदि शामिल होंगे। पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इसमें सात एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी) और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे फीचर मिलेंगे।

    महिंद्रा एक्सयूवी700 इंजन स्पेसिफिकेशन

     

    पेट्रोल

    डीजल (एमएक्स)

    डीजल (एएक्स)

    इंजन

    2-लीटर टर्बो

    2.2-लीटर

    2.2-लीटर

    पावर

    200 पीएस

    155 पीएस (एमएक्स)

    185 पीएस (एएक्स)

    टॉर्क

    380 एनएम

    360 एनएम (एमएक्स)

    420एनएम (एमटी)/ 450एनएम (एटी)

    गियरबॉक्स

    6-स्पीड एमटी/ 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर

    6-स्पीड एमटी

    6-स्पीड एमटी/ 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर

    ड्राइवट्रेन

    फ्रंट व्हील ड्राइव

    फ्रंट व्हील ड्राइव

    फ्रंट व्हील ड्राइव/ ऑल व्हील ड्राइव

    इसमें चार ड्राइव मोड जिप, जेप, जूम और कस्टम मिलेंगे।

    महिंद्रा एक्सयूवी700 का कंपेरिजन हुंडई अल्कजार, एमजी हेक्टर प्लस और टाटा सफारी से होगा। इसके 5 सीटर वर्जन का कंपेरिजन टाटा हैरियर और एमजी हेक्टर से होगा। वहीं कीमत के मोर्चे पर इसकी टक्कर हुंडई क्रेटा, किया सेल्टोस और स्कोडा कुशाक के कुछ वेरिएंट्स से भी रहेगी।

    यह भी पढ़ें : गोल्डन बॉय नीरज को मिलने वाली एक्सयूवी700 कुछ ऐसी आ सकती है नजर

    was this article helpful ?

    रोहित
    Rohit Shah is a Content Writer with the CarDekho Group and an automotive journalist with nearly seven years of experience covering the automotive industry. He holds a Bachelor\'s degree in Business Management (International Business) and a Post Graduate Diploma in Business Management. Over the course of his career, Rohit has authored more than 2,500 articles for CarDekho, covering topics ranging from new car launches to the latest developments in the Indian and global automotive industries. His interest in cars began in childhood when he started collecting scale models, and he unwinds by taking a car out for a spin. When he\'s not talking or writing about cars, you can find him watching new movies and series or learning new languages.और देखें

    महिंद्रा एक्सयूवी700 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on महिंद्रा एक्सयूवी700

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है