• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जीएसटी की दरों में कटौती के बाद महिंद्रा स्कॉर्पियो एन हुई सस्ती, 1.45 लाख रुपये तक कम हुए दाम

    नई प्राइस तुरंत बुक की गई महिंद्रा स्कॉर्पियो एन एसयूवी कार पर मान्य है

    स्तुति
    स्तुति
    Published On सितंबर 09, 2025 12:23 ist
    info icon
    published onSep 09, 2025 12:23 IST
    last updated onSep 09, 2025 12:23 IST
    3.4K Views
    • Write a कमेंट

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन की कीमत जीएसटी दरों में कटौती के कारण कम हुई है। टैक्स में कटौती का पूरा फायदा खरीदारों को दिया गया है, जिससे स्कॉर्पियो एन की एक्स-शोरूम प्राइस कम हो गई है। 

    क्या है नई कीमतें? 

    महिंद्रा ने स्कॉर्पियो एन एसयूवी की नई वेरिएंट-वाइज प्राइस की घोषणा फिलहाल नहीं की है। हालांकि, कंपनी ने सभी वेरिएंट पर मिलने वाले फायदों का खुलासा कर दिया है। 

    नई जीएसटी के बाद महिंद्रा स्कॉर्पियो एन की कीमत  

    वेरिएंट 

    नई कीमत 

    जेड2

    81,800 रुपये 

    जेड4

    103,500 रुपये  

    जेड6

    106,700 रुपये 

    जेड8 एस

    110,400 रुपये 

    जेड8

    133,900 रुपये 

    जेड8 टी

    138,600 रुपये 

    जेड8 एल

    144,600 रुपये 

    यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि ऊपर बताई गई कीमतें इंजन और गियरबॉक्स के आधार पर अलग-अलग हो सकती हैं। 

    कीमत में क्यों हुई है कटौती?

    Mahindra Scorpio N driving

    Mahindra Scorpio N diesel engine

    इससे पहले स्कॉर्पियो एन गाड़ी पर 28 प्रतिशत जीएसटी और अतिरिक्त 20 प्रतिशत कंपेनसेशन सेस लगता था। स्कॉर्पियो एन एसयूवी को 4000 मिलीमीटर से ज्यादा लंबी और 1500 सीसी से ज्यादा इंजन क्षमता वाली गाड़ी माना जाता था। जीएसटी दरों में कटौती के साथ महिंद्रा स्कॉर्पियो एन पर फ्लैट 40 प्रतिशत जीएसटी लगेगा। 

     

    पुराना टैक्स (सेस समेत) 

    नया टैक्स 

    बचत 

    पेट्रोल 

    48%

    40%

    8%

    डीजल

    48%

    40%

    8%

    महिंद्रा ने कंफर्म किया है कि गाड़ियां नई कीमतों पर तुरंत मिल सकेंगी। 6 सितंबर या उसके बाद की गई सभी बुकिंग और डिलीवरी पर यह मान्य होंगी। 

    यह भी पढ़ें : कारों के लिए जीएसटी दरों में हुई कटौती: हटाया गया सेस,अब सभी कारें होंगी सस्ती

    कारदेखो का क्या है कहना 

    Mahindra Scorpio N driving

    नए साल में अकसर कंपनियां अपनी गाड़ियों की कीमतें बढ़ाती हैं, इसलिए यह नई स्कॉर्पियो एन खरीदने का सबसे अच्छे समय हो सकता है। फेस्टिव डिस्काउंट और स्कीम के साथ आप इस एसयूवी पर वाकई अच्छी डील पा सकते हैं।

    यदि आप एक छोटी एसयूवी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो जीएसटी में कटौती के बाद क्रेटा की नई कीमतें देख सकते हैं। वहीं, अगर आप एक बड़ी एसयूवी घर लाना चाहते हैं, तो आपको जीएसटी में कटौती के बाद फॉर्च्यूनर की नई कीमत आकर्षक लग सकती है। 

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन 2022-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    3 कमेंट्स
    1
    A
    ajay
    Sep 19, 2025, 3:43:57 PM

    Final price scorpio n 6 with new gst

      जवाब
      Write a Reply
      1
      B
      bharat kashinath patil
      Sep 14, 2025, 6:09:29 PM

      My fevret and my choice car scorpio n z4 is better.

        जवाब
        Write a Reply
        1
        L
        lucky saini
        Sep 11, 2025, 7:36:10 AM

        What is the amount of mahindra scorpio n z8 select model after 22 September

        जवाब
        Write a Reply
        2
        W
        wygyjiu
        Sep 17, 2025, 9:52:00 PM

        For the diesel automatic Around ₹20,80,000. Rn its around 21,90,000.

          जवाब
          Write a Reply

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है