• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    19 दिसंबर को उठेगा महिन्द्रा की इस एसयूवी के नाम से पर्दा

    महिन्द्रा एस201 का मुकाबला मारुति सुजुकी विटारा ब्रीजा, फोर्ड इकोस्पोर्ट और टाटा नेक्सन से होगा

    cardekho
    cardekho
    modified on दिसंबर 17, 2018 11:43 ist
    info icon
    published onDec 14, 2018 19:45 IST
    last updated onDec 17, 2018 11:43 IST
    34 Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra S201

    महिंद्रा जल्द ही अपनी नई कॉम्पैक्ट एसयूवी एस201 (कोडनेम) को उतारने जा रही है। 19 दिसंबर 2018 को कंपनी कार के नाम से पर्दा उठाएगी। इसी के साथ एसयूवी से जुडी कुछ अन्य जानकारियां भी साझा की जा सकती है। इसे 2019 की पहली तिमाही में लॉन्च किया जाएगा। 

    SsangYong Tivoli

    महिंद्रा एस201 एक फ्लैगशिप एसयूवी होगी। कंपनी ने इसे 2016 ऑटो एक्सपो में पेश किया था। यह यूरोपियन बाजार में बिकने वाली सैंग्यॉन्ग टिवोली पर बेस्ड है। हालांकि यह एक सब-4 मीटर एसयूवी होगी। वहीं, टिवोली की लम्बाई 4195 मिली है। एस201 (कोडनेम) को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। हाल ही में इसके केबिन की तस्वीरें भी सामने आई है। कार का केबिन सैंग्यॉन्ग टिवोली से मिलता-जुलता है। महिंद्रा एस201 ग्रे-बेज कलर का ड्यूल-टोन डैशबोर्ड, 7.0 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट, लेदर सीट कवर, ऑडियो माउंटेड कण्ट्रोल और क्रूज कण्ट्रोल जैसे फीचर मिलेंगे। इसमें ड्यूल-जोन क्लाइमेट कण्ट्रोल, मल्टीप्ल एयर बैग्स, सनरूफ, एलईडी हेडलैम्प्स और 17 इंच के अलॉय व्हील भी दिए जाने की सम्भावना है। 

    महिन्द्रा एस201 को पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन विकल्पों में उतारा जाएगा। इसमें महिंद्रा मराज़ो वाला 1.5 लीटर इंजन दिया जा सकता है। मराज़ो का यह इंजन 123 पीएस की पावर और 300 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन 6-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ आता है। इसे 1.2 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन में भी उतारा जाएगा। खबरें है कि एस201 के इस इंजन को कंपनी फोर्ड के साथ भी साझा करेगी। जिसे फोर्ड की अपकमिंग एसयूवी में देखा जा सकेगा। लॉन्च के बाद महिन्द्रा एस201 का मुकाबला मारुति सुजुकी विटारा ब्रीजा, फोर्ड इकोस्पोर्ट, टाटा नेक्सन और हुंडई की अपकमिंग क्यूएक्सआई कॉम्पैक्ट एसयूवी से होगा। 

    यह भी पढें : कुछ ऐसा रहा नवंबर महीने में कॉम्पैक्ट यूटिलिटी सेगमेंट का हाल, जानिये यहां

    was this article helpful ?

    cardekho
    <p>The CarDekho.com community offers auto enthusiasts a friendly home where they can buy their dream car. The CarDekho.com Research Center gives shoppers all the tools needed to make an informed buying decision, including vehicle reviews, ratings, safety features and specifications.</p>और देखें

    Mahindra S 201 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है