लेक्सस ईएस300एच : जानें डिज़ाइन के मामले में कैसी है ये कार
लेक्सस की कारें अपने अनोखे डिजाइन लेटाउट और यूनिक शेप के चलते ग्राहकों में काफी पॉपुलर हैं। लग्जरी फील देने के लिए कंपनी के कर्मचारी इसे हाथों से सवांरते हैं, जिसकी बदौलत इसकी खूबसूरती पर चार चांद लग जाते हैं। लेक्सस की कारें तामुकी मास्टर्स से प्रेरित होती हैं, जो अपने हाथों की कलाकारी के हुनर को परखने में 60,000 घंटा से अधिक समय बिताते हैं। इनमें दिए गए सेशिको क्विल्टेड फैब्रिक इंटीरियर ट्रिम, किरिको कट ग्लास एक्सेंट, ओरिगामी प्रेरित फोल्डेड फैब्रिक और सिग्नेचर स्पाइंडल ग्रिल जैसे फीचर्स उत्कृष्टता का प्रतीक है। हालांकि एलएस सेडान के मुकाबले ईएस300एच इतनी ज्यादा लुभाने वाली नहीं है, लेकिन अच्छी रोड प्रजेंस के मामले में इसे भी कम नहीं आंका जाना चाहिए। यहां हम जानेंगे कि ईएस300एच में क्या खासियतें समाई हुई हैं:-
- Write a कमेंट

लेक्सस की कारें अपने अनोखे डिजाइन लेटाउट और यूनिक शेप के चलते ग्राहकों में काफी पॉपुलर हैं। लग्जरी फील देने के लिए कंपनी के कर्मचारी इसे हाथों से सवांरते हैं, जिसकी बदौलत इसकी खूबसूरती पर चार चांद लग जाते हैं। लेक्सस की कारें तामुकी मास्टर्स से प्रेरित होती हैं, जो अपने हाथों की कलाकारी के हुनर को परखने में 60,000 घंटा से अधिक समय बिताते हैं। इनमें दिए गए सेशिको क्विल्टेड फैब्रिक इंटीरियर ट्रिम, किरिको कट ग्लास एक्सेंट, ओरिगामी प्रेरित फोल्डेड फैब्रिक और सिग्नेचर स्पाइंडल ग्रिल जैसे फीचर्स उत्कृष्टता का प्रतीक है। हालांकि एलएस सेडान के मुकाबले ईएस300एच इतनी ज्यादा लुभाने वाली नहीं है, लेकिन अच्छी रोड प्रजेंस के मामले में इसे भी कम नहीं आंका जाना चाहिए। यहां हम जानेंगे कि ईएस300एच में क्या खासियतें समाई हुई हैं:-
एक्सटीरियर डिज़ाइन

लेक्सस की ईएस300एच सेडान स्टाइलिश दिखने वाली कार है। गाड़ी का बाहरी लेआउट बेहद क्लासी नज़र आता है। हालांकि, इसके एक्सटीरियर पर कुछ हटकर फीचर्स मिलते हैं जो इसे एकदम यूनीक लुक देते हैं। फ्रंट पर इसमें नए डिज़ाइन की स्पाइंडल ग्रिल दी गई है। लेक्सस का कहना है कि इस यूनीक मास्टरपीस को तैयार करने में कर्मचारियों द्वारा बहुत मेहनत की गई है। ऐसे में यह फीचर ब्रांड के लेटेस्ट लाइनअप के लिए बेहद पॉपुलर साबित होता है। ग्रिल को इसमें ऐसे पोज़िशन किया गया है कि मानो गाड़ी के हेडलैम्प्स ग्रिल को अंदर की तरफ धकेल रहे हों। इसी फोकल पॉइंट से गाड़ी के बम्पर, शोल्डर लाइन और रूफ लाइन के लिए एक्सेंट लाइनें उत्पन्न होती हैं। इसमें 3-आई बाई-बीम हैडलाइटें दी गई हैं जो ग्रिल की शार्प लाइंस को मैच करती नज़र आती हैं। इस पर एल-शेप एलईडी डीआरएल्स को फिट किया गया है।

साइड प्रोफाइल की बात करें तो इसमें सबसे ज्यादा आकर्षित करने वाली चीज़ इसके अलॉय व्हील्स हैं। इस पर एल्युमिनियम और पॉलिश का ख़ासा इस्तेमाल किया गया है, जिससे व्हील्स पर अट्रैक्टिव फिनिश मिल पाती है। ईएस की ऊंचाई थोड़ी कम है साथ ही इसमें शार्प एंगल विंडस्क्रीन और स्लोपिंग रूफलाइन मिलती है, ऐसे में इसका लुक स्पोर्ट्स कारों जैसा लगता है।

रियर साइड पर इसमें क्रोम एलिमेंट मिलता है जो पूरे बूट पर फैला हुआ है। बैक साइड पर गौर करें तो इसमें बंपर के ऊपर की तरफ पतले टेललैंप्स दिए गए हैं जो बूटलिड तक जाते हैं। रात में ड्राइव करने पर इसकी एल-शेप थ्री-एलिमेंट लाइटें गाड़ी को एकदम हट कर लुक देती हैं। इसके अलावा इसमें एकॉस्टिक ग्लास, एग्ज़हॉस्ट साइलेंसर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। यह सनरूफ फीचर से भी लैस है।
लेक्सस ईएस300एच कुल 6 कलर ऑप्शंस आइस एक्रू, सोनिक क्वार्ट्ज़, सोनिक टाइटेनियम, ग्रेफाइट ब्लैक, रेड माइक्रा और डीप ब्लू माइक्रा में उपलब्ध है। इसकी लंबाई 4975 मिलीमीटर, चौड़ाई 1865 मिलीमीटर, ऊंचाई 1445 मिलीमीटर और व्हीलबेस 2870 मिलीमीटर है।
इंटीरियर डिज़ाइन

इस सेडान कार के केबिन लेआउट की डिज़ाइन भी लुभाने वाली है। गाड़ी की सेमी आर्टलाइन लैदर सीट अपहोल्स्ट्री कुल तीन कलर ऑप्शंस टोपाज ब्राउन, रिच क्रीम और ब्लैक में उपलब्ध है। इसकी फ्रंट सीटों को चार तरह से एडजस्ट किया जा सकता है। फ्रंट सीटों पर अच्छा-ख़ासा लंबर सपोर्ट और वेंटिलेशन की सुविधा भी मिल पाती है। वहीं, रियर सीटें रिक्लाइन फंक्शन के साथ आती है। लेक्सस के क्लाइमेट कंसीर्ज फीचर के लिए कंट्रोल बटन रियर साइड के सेंट्रल आर्मरेस्ट पर मिलते हैं। इसके अलावा रियर आर्मरेस्ट पर ऑडियो और रिक्लाइन फंक्शन के लिए भी कंट्रोल्स दिए गए हैं।

टेक्नोलॉजी की बात करें तो इसमें 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम को एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ दिया गया है। इसे डैशबोर्ड के सेंटर पर पोज़िशन किया गया है। इसमें ड्राइवर साइड पर ऑल-डिजिटल 7-इंच कलर डिस्प्ले स्क्रीन भी दी गई है।


केबिन के इन्स्युलेशन लेवल को बरकरार रखने के लिए इसमें एक्टिव नॉइस कंट्रोल फीचर दिया गया है। मनोरंजन के लिहाज से इसमें 17-इंच स्पीकर मार्क लेविन्सन सराउंड सिस्टम दिया गया है। यह 5-सीटर सेडान कार वायरलैस चार्जिंग, सनरूफ, सनशेड (रियर डोर पर), क्वॉर्टर ग्लास और रियर विंडस्क्रीन जैसे फीचर्स से भी लैस है।
यह भी पढ़ें : लेक्सस एनएक्स Vs ईएस: जानिए एसयूवी और सेडान में से कौन है बेहतर
इंजन व प्राइस

लेक्सस ईएस 300एच में 2.5-लीटर इन-लाइन 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 178 पीएस की पावर और 221 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसमें हाइब्रिड मोटर भी लगी है जो 120 पीएस और 202 एनएम का आउटपुट देती है। यह पॉवरट्रेन ई-सीवीटी गियरबॉक्स के जरिये फ्रंट पहियों पर पावर सप्लाई करती है। पैसेंजर सुरक्षा के लिहाज से इसमें 10 एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग और इमरजेंसी ब्रेक वॉर्निंग जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। लेक्सस ईएस 300एच दो वेरिएंट एक्सक्विजिट और लग्ज़री में उपलब्ध है। इनकी प्राइस क्रमशः 51.9 लाख और 56.95 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) है।
यह भी पढ़ें : लेक्सस ईएस 300एच की वो पांच खासियतें जो इस कार को बनाती है दूसरों से जुदा














