• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कल लॉन्च होगी नई मारूति सुज़ुकी स्विफ्ट

    नई स्विफ्ट में एएमटी का विकल्प रखा गया है

    रौनक
    रौनक
    published on फरवरी 07, 2018 08:47 ist
    info icon
    published onFeb 07, 2018 08:47 IST
    last updated onFeb 07, 2018 08:47 IST
    27 Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Suzuki Swift

    मारूति सुज़ुकी की नई स्विफ्ट हैचबैक लॉन्चिंग के लिए तैयार है। भारत में इसे ऑटो एक्सपो-2018 के दूसरे मीडिया-डे यानी आठ फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। इसकी कीमत मौजूदा मॉडल की कीमत के आसपास होगी। इसका मुकाबला हुंडई ग्रैंड आई10 और फोर्ड फीगो से होगा।

    कद-काठी

      पुरानी स्विफ्ट नई स्विफ्ट
    लंबाई 3850 एमएम 3840 एमएम (-10 एमएम)
    चौड़ाई 1695 एमएम 1735 एमएम (+40 एमएम)
    ऊंचाई 1530 एमएम 1530 एमएम
    व्हीलबेस 2430 एमएम 2450 एमएम (+20 एमएम)
    ग्राउंड क्लीयरेंस 170 एमएम 163 एमएम (-7 एमएम)
    बूट स्पेस 210 लीटर 268 लीटर (+58 लीटर)
    टायर 185/65 आर15 185/65 आर15
    फ्यूल टैंक 42 लीटर 37 लीटर (-5 लीटर)

    नई मारूति स्विफ्ट की खासियतें...

    • 2018 स्विफ्ट कुल चार वेरिएंट एल, वी, जेड और जेड प्लस में मिलेगी। जेड प्लस टॉप वेरिएंट होगा।
    • नई स्विफ्ट को सुज़ुकी के मजबूत पर कम वज़नी हियरटेक प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है। इसी प्लेटफार्म पर मारूति बलेनो, इग्निस और डिजायर भी बनी है।

    Maruti Suzuki Swift

    • नई स्विफ्ट में मौजूदा मॉडल वाले सभी फीचर दिए गए हैं, वहीं कुछ फीचर नई डिजायर से भी लिए गए हैं। इस लिस्ट में एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट करने वाला 7.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, ऑटो एलईडी प्रोजेक्टर हैडलैंप्स, एलईडी ग्राफिक्स वाले टेललैंप्स और ब्रेक लाइट शामिल है।
    • सुरक्षा के लिए इस में ड्यूल एयरबैग, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस), ईबीडी, ब्रेक असिस्ट और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर सभी वेरिएंट में स्टैंडर्ड मिलेंगे।
    • नई स्विफ्ट में मौजूदा मॉडल वाले 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.3 लीटर डीज़ल इंजन का विकल्प मिलेगा। दोनों इंजनों के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड रहेगा, वहीं इस बार 5-स्पीड एएमटी का विकल्प भी आएगा। एएमटी का विकल्प वी और जेड वेरिएंट में मिलेगा।

    Maruti Suzuki Swift
    इंजन और परफॉर्मेंस

      पेट्रोल डीज़ल
    इंजन क्षमता 1.2 लीटर के-सीरीज 1.3 लीटर डीडीआईएस 190
    पावर 83 पीएस 75 पीएस
    टॉर्क 113 एनएम 190 एनएम
    गियरबॉक्स 5-स्पीड मैनुअल/एएमटी 5-स्पीड मैनुअल/एएमटी
    माइलेज 22 किमी प्रति लीटर 28.4 किमी प्रति लीटर

    यह भी पढें :

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    Write your Comment on Maruti Suzuki स्विफ्ट 2018

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है