• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    लैम्बॉर्गिनी हुराकेन स्पाईडर लॉन्च, कीमत 3.89 करोड़ रूपए

    मशहूर इटैलियन सुपरकार कंपनी लैम्बॉर्गिनी ने आज भारतीय बाजार में अपनी तेज रफ्तार कार हुराकेन स्पाईडर को लॉन्च कर दिया है। हुराकेन स्पाईडर की शुरूआती कीमत 3.89 करोड़ रूपए (एक्स-शो-रूम, दिल्ली) रखी गई है। यह कन्वर्टेबल कार है यानी इसकी छत (रूफ) को मन मुताबिक खोला और बंद किया जा सकता है।

    अरुण shenoy
    अरुण shenoy
    Published On मई 05, 2016 14:29 ist
    info icon
    published onMay 05, 2016 14:11 IST
    last updated onMay 05, 2016 14:29 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    मशहूर इटैलियन सुपरकार कंपनी लैम्बॉर्गिनी ने आज भारतीय बाजार में अपनी तेज रफ्तार कार हुराकेन स्पाईडर को लॉन्च कर दिया है। हुराकेन स्पाईडर की शुरूआती कीमत 3.89 करोड़ रूपए (एक्स-शो-रूम, दिल्ली) रखी गई है। यह कन्वर्टेबल कार है यानी इसकी छत (रूफ) को मन मुताबिक खोला और बंद किया जा सकता है।

    हुराकेन को लैम्बॉर्गिनी की बेस्ट सेलिंग कार रेंज गैलार्डो का उत्तराधिकारी कहा जा सकता है। कंपनी ने एक दशक में 14,022 गैलार्डो कारें बेची। स्पाईडर भारत में बिकने वाली हुराकेन सीरीज़ की तीसरी सुपरकार है। हुराकेन का कूपे वर्जन एलपी610-4 (ऑल व्हील ड्राइव) और एलपी580-2 (रियर व्हील ड्राइव) वेरिएंट में यहां पहले से मौजूद है।

    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो स्पाईडर में 5.2 लीटर का वी-10 इंजन दिया गया है। इसकी पावर 610 पीएस की और टॉर्क 560 एनएम का है। कार की टॉप स्पीड 324 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह कार महज 3.4 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पा लेगी।

    रूफ को 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पर खोला-बंद किया जा सकता है। इसे खुलने और बंद होने में 17 सेकंड से भी कम समय लगेगा। सॉफ्ट रूफ के अलावा इसमें ज्यादा बदलाव नहीं हैं। केवल पिछली सीटों की तरफ दो फिन दिए गए हैं। यह फिन इसे ज्यादा आकर्षक दिखाने के साथ-साथ पीछे लगे वी-10 इंजन में एयर फ्लो देंगे। कार का इंटीरियर किसी एयरक्राफ्ट जैसा है, इसमें काफी सारे स्विच और कंट्रोल नॉब मिलेंगे।

    was this article helpful ?

    अरुण shenoy
    Arun Shenoy is an Associate Editor with the CarDekho Group. He has spent over 12 years covering the Indian and global automotive industry, covering the latest cars, bikes and technologies. A management graduate by qualification, his keen interest in marketing and finance allows him to look beyond brochures, decode pricing strategies and understand value for the customer in-depth. He specialises in testing vehicles, understanding unique buyer requirements and analysing buyer behaviour and industry trends. और देखें

    लैम्बॉर्गिनी ह्यूराकन पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कूपे कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है