English | हिंदी
भारत में लेम्बोर्गिनी ने 300 सूपरकारें डिलीवर की,खास इवेंट भी किया आयोजित
ये खास इवेंट कंपनी ने भारत में अपने सफर को एक यादगार किस्से के तौर पर सेलिब्रेट करने के लिए रखा था।
1.8K Views
- Write a कमेंट

लैंबॉर्गिनी ने घोषणा की है कि उसने भारत में अब तक 300 सूपर कारों की डिलीवरी कर दी है। कंपनी ने 'लैंबॉर्गिनी डे' आयोजित करते हुए इस बात से पर्दा उठाया है।

तीन सप्ताह तक चले इस इवेंट को तीन अलग अलग लोकेशंस पर सेलिब्रेट किया गया था। ये लोकेशन मुंबई पुणे,बेंगलुरू हंपी और नई दिल्ली जेवर हाईवे पर आयोजित किए गए। इस इवेंट में 50 लैंबॉर्गिनी ओनर्स ने पार्टिसिपेट किया और इस दौरान इन जगहों के बीच 1350 किलोमीटर डिस्टेंस को कारों से कवर किया गया।

2021 मेंं लैंबॉर्गिनी ने भारत में 4 मॉडल्स को लॉन्च किया है जिनमें हराकेन ईवीओ आरडब्ल्यूडी स्पायडर,हराकेन एसटीओ और यूरस के पर्ल एवं ग्रेफाइट कैप्सूल एडिशन शामिल हैं। इसके अलावा 2021 के पहले क्वार्टर में कंपनी ने अपनी यूरस की 100वे प्रोडक्शन मॉडल की भी डिलीवरी कर डाली है।
was this article helpful ?
<p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें














