• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    लैम्बॉर्गिनी ने लॉन्च की हुराकेन आरडब्ल्यूडी स्पाइडर, कीमत 3.45 करोड़ रूपए

    लैम्बॉर्गिनी हुराकेन आरडब्ल्यूडी स्पाइडर कन्वर्टेबल मॉडल है, इसकी छत को खोला-बंद किया जा सकता है

    रचित शैड
    रचित शैड
    Published On फरवरी 01, 2017 17:39 ist
    info icon
    published onFeb 01, 2017 17:39 IST
    last updated onFeb 01, 2017 17:39 IST
    24 Views
    • Write a कमेंट

    लैम्बॉर्गिनी ने हुराकेन का नया वेरिएंट आरडब्ल्यूडी स्पाइडर लॉन्च किया है, यह कन्वर्टेबल मॉडल है और इसमें रियर व्हील ड्राइव की सुविधा मिलेगी। इसकी कीमत 3.45 करोड़ रूपए (एक्स-शोरूम) है। इसका मुकाबला पोर्श की 911 टर्बो एस कैब्रियोलेट, फेरारी कैलिफोर्निया टी और एस्टन मार्टिन वी12 वेंटेज एस रोडस्टर से होगा। इसकी फैब्रिक रूफ को 50 किलोमीटर की रफ्तार पर खोला और बंद किया जा सकता है, इस में 17 सेकंड लगते हैं।

    हुराकेन आरडब्ल्यू स्पाइडर से पहले यहां लैम्बॉर्गिनी की हुराकेन कूपे, स्पाइडर, आरडब्ल्यूडी कूपे और एवियो (स्पेशल एडिशन) उपलब्ध थीं। हुराकेन आरडब्ल्यू स्पाइडर को आरडब्ल्यू कूपे पर ही तैयार किया गया है। इनमें अंतर सिर्फ छत का है, आरडब्ल्यू कूपे की छत मैटल की बनी हुई है।

    हुराकेन आरडब्ल्यू स्पाइडर में कूपे वर्जन वाला 5.2 लीटर का इंजन दिया गया है, इसकी पावर 580 पीएस और टॉर्क 540 एनएम है। इस में 7-स्पीड ड्यूल-क्लच गियरबॉक्स मिलेगा, जो पिछले पहियों पर पावर सप्लाई करेगा। इसकी टॉप स्पीड 319 किमी प्रति घंटा है। 0 से 100 की रफ्तार पाने में इसे 3.6 सेकंड का समय लगता है।  

    आरडब्ल्यू स्पाइडर में इंजन को ज्यादा टॉर्क देने के लिए ट्यून किया गया है, यह 1000 आरपीएम पर 75 फीसदी टॉर्क देता है। इस वजह से यह काफी फुर्तीली बन जाती है। बेहतर ब्रेकिंग के लिए चारों पहियों पर बड़े साइज़ के स्टील ब्रेक दिए गए हैं। ये ब्रेक 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार में ब्रेक लगाने पर कार को स्टॉप पाइंट से 32 मीटर के दायरे में ही रोक देते हैं।

    was this article helpful ?

    रचित शैड
    <p><span>Simplicity is the name of the game for Rachit Shad Trehan. An electronics engineer by education, he has over six years of work experience in various industries. It was his passion towards cars, which has only grown stronger since he was three years old, that motivated him and drove him out of his monotonous job profile. Before joining us as Content Writer for CarDekho, Rachit was an automotive blogger. He wants to carve out a compelling life story on which, some day, he&rsquo;d like to write a book on.</span></p>और देखें

    लैम्बॉर्गिनी ह्यूराकन पर अपना कमेंट लिखें

    2 कमेंट्स
    1
    M
    mycheal a ross
    Feb 2, 2017, 6:41:56 AM

    Sir it is appreciated in globe trade automobiles , trying to hold one day i try for it reach ,ok

      जवाब
      Write a Reply
      1
      A
      animesh dutta
      Feb 1, 2017, 5:41:24 PM

      how is the car?

        जवाब
        Write a Reply

        कार न्यूज़

        • ताजा खबरें

        ट्रेंडिंग कूपे कारें

        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है