• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    लैम्बॉर्गिनी हुराकेन ईवो लॉन्च, कीमत 3.73 करोड़ रूपए

    0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पाने में इसे 2.9 सेकंड का समय लगता है

    ध्रुव अत्री
    ध्रुव अत्री
    published on फरवरी 08, 2019 11:56 ist
    info icon
    published onFeb 08, 2019 11:56 IST
    last updated onFeb 08, 2019 11:56 IST
    38 Views
    • Write a कमेंट

    लैम्बॉर्गिनी ने हुराकेन ईवो को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह रेग्यूलर हुराकेन का फेसलिफ्ट वर्जन है। इसे केवल ऑल-व्हील-ड्राइव वर्जन में पेश किया गया है। इसकी कीमत 3.73 करोड़ रूपए (एक्स-शोरूम) रखी गई है। इसके डिजायन और फीचर में कई अहम बदलाव हुए हैं।

    हुराकेन ईवो का डिजायन पहले से ज्यादा शार्प और आकर्षक है। इसे पहले से ज्यादा एयरोडायनामिक बनाया गया है। इस में एडवांस ट्रेक्शन कंट्रोल, टॉर्क वेक्टोरिंग और अडेप्टिव सस्पेंशन जैसे फीचर भी दिए गए हैं। केबिन में 8.4 इंच का टचस्क्रीन सिस्टम लगा है, जो एंड्रॉयड और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है। इस में ड्यूल-कैमरा टेलिमेट्री सिस्टम का विकल्प भी रखा गया है। राइडिंग को बेहतर बनाने के लिए इस में रियर व्हील स्टीयरिंग भी दिया गया है।

    लैम्बॉर्गिनी हुराकेन ईवो में 5.2 लीटर का वी10 इंजन लगा है, जो 640 पीएस की पावर और 600 एनएम का टॉर्क देता है। इंजन 7-स्पीड ड्यूल-क्लच गियरबॉक्स से लैस है, जो सभी पहियों पर पावर सप्लाई करता है। ।

    यह भी पढें : रेंज रोवर वेलार एसवी-ऑटोबायोग्राफी डायनामिक एडिशन से उठा पर्दा

    was this article helpful ?

    ध्रुव अत्री
    <p><span>Nobody knows whether he&rsquo;s a car guy or a bike bloke. A consumer of petrol and diesel, electricity sometimes, eater of food and lover of nature in no particular order. Holds a PG Diploma from IIMC Delhi and runs a 2004 Alto, 2009 Hyundai i20, 2014 KTM RC390 and 2017 Ford Figo Aspire with hopes of restoring his father&rsquo;s 1972 Bajaj 150 scooter.</span></p>और देखें

    लैम्बॉर्गिनी ह्यूराकन ईवीओ पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कन्वर्टेबल कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है