जुलाई में शुरू होगी किया सेल्टोस की बुकिंग
किया सेल्टोस की कीमत 10 लाख रुपये से 16 लाख रुपये के बीच हो सकती है।
- Write a कमेंट
किया मोटर्स ने सेल्टोस एसयूवी से पर्दा उठा दिया है। भारत में यह कंपनी की पहली कार होगी। इसे आकर्षक डिजाइन के साथ प्रीमियम फीचर और बीएस6 इंजन से लैस किया जाएगा। अब जानकारी मिली है कि कंपनी जुलाई 2019 के मध्य में इसकी बुकिंग शुरू करेगी।

बुकिंग शुरू करने के साथ ही किया मोटर्स इस एसयूवी को डीलरशिप पर पहुंचाना भी शुरू कर देगी। किया मोटर्स की योजना सेल्टोस को लॉन्च करने से पहले देश में 265 टचपॉइंट शुरू करने की है। साल 2020 तक कंपनी टचपॉइंट की संख्या 300 और 2021 तक 350 तक पहुंचाने की योजना बना रही है।

किया सेल्टोस में बीएस6 पेट्रोल और डीजल इंजन मिलेंगे। पेट्रोल वेरिएंट में 1.4 लीटर टर्बोचार्ज्ड और 1.5 लीटर नैचुरली एस्पैरेटेड इंजन मिलेगा, वहीं डीजल वेरिएंट में 1.5 लीटर इंजन आएगा। 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ सीवटी गियरबॉक्स, 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक और 1.4 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 7-स्पीड ड्यूल-क्लच गियरबॉक्स मिलेगा। किया सेल्टोस में कुछ इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का विकल्प भी मिलेगा।
कंपनी डीलरशिप के अलावा ऑनलाइन प्लेटफार्म के जरिये भी इसकी बिक्री शुरू करेगी। कीमत के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि इसकी कीमत 10 लाख रुपये से 16 लाख रुपये के बीच हो सकती है। इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, मारुति एस-क्रॉस, निसान किक्स, रेनो कैप्चर और रेनो डस्टर से होगा।
यह भी पढें : किया सेल्टोस से उठा पर्दा, जानें क्या है खास














