• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    किया मोटर्स की पहली कार का आधिकारिक स्केच हुआ जारी

    एसपी2आई का स्कैच एसपी-कॉन्सेप्ट मॉडल से मिलता जुलता लगता है 

    निखिल
    निखिल
    Published On मई 14, 2019 12:22 ist
    info icon
    published onMay 14, 2019 12:22 IST
    last updated onMay 14, 2019 12:22 IST
    538 Views
    • Write a कमेंट

    किया मोटर्स ने भारत में लॉन्च की जाने वाली अपनी पहली कार एसपी2आई (कोडनेम) का स्कैच जारी कर दिया है। कंपनी जल्द ही कार से पूरी तरह से पर्दा उठाएगी। इसे सितम्बर 2019 में लॉन्च किया जाएगा। किया ने अब तक कार के नाम की भी पुष्टि नहीं की है। इसे 'ट्रैलस्टर' या 'टस्कर' नाम दिया जा सकता है।

    2018 Kia SP Concept

    कंपनी द्वारा साझा किए गए स्कैच, एसपी-कॉन्सेप्ट मॉडल से बेहद मिलते-जुलते लगते हैं, जिसे 2018-ऑटो एक्सपो में शोकेस किया गया था। स्कैच के अनुसार, एसपी2आई में एसपी-कॉन्सेप्ट की तरह क्लैमशेल बोनट और एलईडी प्रोजेक्टर हैडलैंप मिलेंगे। हैडलैंप यूनिट में एलईडी डे-टाइम रनिंग लैंप भी दिए गए हैं, जो कार के फ्रंट ग्रिल तक जाते है। इसके अलावा, कार के बम्पर पर वर्टीकल आकार में फॉग लैंप भी मिलेंगे।  

    एसपी2आई के रियर प्रोफाइल स्कैच के अनुसार इसमें एलईडी टेल लाइट दी जाएगी। इनमें भी वहीं डिटेलिंग देखने को मिलेगी जैसी कार के हैडलैंप में दी गई है। कार के रियर बम्पर पर ड्यूल एग्जॉस्ट के आकार में मैटेलिक इन्सर्ट मिलेगा, जो इसे स्पोर्टी लुक देंगे। इसके अलावा, रियर बम्पर के निचले हिस्से पर स्किड प्लेट भी मिलेगी। साथ ही इसमें रूफरेल भी देखने को मिलेंगे। हालांकि इसमें रूफरेल स्टैंडर्ड फीचर के रूप में शायद नहीं मिलेंगे, क्योंकि कंपनी द्वारा शोकेस किए गए प्रोटोटाइप मॉडल में रूफरेल नहीं दिए गए थे। 

    2019 Kia Sp2i

    किया एसपी2आई को बिलकुल नए प्लेटफार्म पर तैयार किया जाएगा। कंपनी इसका ट्रायल प्रोडक्शन पहले ही शुरू कर चुकी है। जल्द ही इसका सीरीज प्रोडक्शन भी शुरू होगा। कंपनी के अनुसार इसकी कीमत 10 लाख रुपए से 16 लाख रुपए के बीच होगी। यह पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्पों में उपलब्ध होगी। उम्मीद है कि इसमें हुंडई क्रेटा वाले 1.4-लीटर और 1.6-लीटर इंजन की जगह, 1.5-लीटर बीएस-6 पेट्रोल और डीजल इंजन दिए जा सकते हैं। हालांकि किया मोटर्स ने अब तक इस बात की पुष्टि नहीं की है। लॉन्च के बाद इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, निसान किक्समारूति एस-क्रॉसरेनो कैप्चर, टाटा हैरियर और अपकमिंग स्कोडा कामिक व फॉक्सवेगन टी-क्रॉस से होगा। 

    साथ ही पढ़ें: किया ने पेश की एसपी सिग्नेचर एसयूवी

    was this article helpful ?

    निखिल
    <p><span>Nikhil has a special love for cars since childhood and his love for motors can also be seen in his education, passion and profession. He is an automobile engineer and from scale models to real life models anything on four wheels fascinate him.&nbsp;</span></p>और देखें

    किया सेल्टोस 2019-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    S
    sumeer sharma
    May 15, 2019, 7:11:29 AM

    It's success will all depend on the features and pricing.

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है