• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ट्रेज़र नाम से आ सकती है किया मोटर्स की पहली एसयूवी

    रेनो डस्टर और कैप्चर को देगी टक्कर

    रौनक
    रौनक
    Published On मई 23, 2018 13:12 ist
    info icon
    published onMay 23, 2018 13:12 IST
    last updated onMay 23, 2018 13:12 IST
    27 Views
    • Write a कमेंट

    Kia SP Concept

    हुंडई के स्वामित्व वाली किया मोटर्स जल्द ही भारत में दस्तक देने वाली है। भारत में कंपनी की पहली पेशकश एसपी कॉन्सेप्ट पर बेस एसयूवी होगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी इसे ट्रेज़र नाम से उतार सकती है।

    Kia SP Concept

    भारत में कंपनी की पहली एसयूवी को किस नाम से उतारा जाये, इसके लिए कंपनी ने एक वोटिंग कॉन्टेस्ट आयाजित किया है। इस कॉन्टेस्ट में कंपनी ने कार के लिए चार नाम टूस्कर, ट्रेज़र, एसपी-जेड और ट्रेलस्टर सामने रखे हैं। 22 मई को सबसे ज्यादा ट्रेज़र के लिए वोटिंग हुई। यह वोटिंग कॉन्टेस्ट 20 जून तक चलेगा।

    किया ट्रेज़र को कंपनी के आंध्रप्रदेश स्थित प्लांट में तैयार जाएगा। अभी इस प्लांट का काम चल रहा है, जो 2019 की दूसरी तिमाही तक पूरा होगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसका प्रोडक्शन 2019 के बीच में शुरू होगा।

    Kia SP Concept

    एसपी कॉन्सेप्ट को . वाले प्लेटफार्म को मोडिफाई कर तैयार किया गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसका प्रोडक्शन मॉडल कॉन्सेप्ट के काफी करीब होगा। इस में क्रेटा फेसलिफ्ट वाले फीचर दिए जा सकते हैं, इस लिस्ट में पावर ड्राइवर सीट, सनरूफ और वायरलैस चार्जिंग समेत कई फीचर शामिल हैं। किया ट्रेज़र में क्रेटा वाले इंजन दिए जा सकते हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस में बीएस-6 पेट्रोल और डीज़ल इंजन दिए जा सकते हैं। इसका मुकाबला रेनो कैप्चर और डस्टर से होगा।

    यह भी पढें : हुंडई के नए 1.6 लीटर डीज़ल इंजन से जुड़ी जानकारियां आईं सामने

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    किया सेल्टोस 2019-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है