• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    किया सेल्टोस जीटी लाइन डीजल ऑटोमैटिक की बुकिंग शुरू

    किया सेल्टोस भारत में कंपनी की पहली कार होगी, इसे 22 अगस्त 2019 को लॉन्च किया जाएगा।

    सोनू
    सोनू
    Published On सितंबर 20, 2019 18:14 ist
    info icon
    published onAug 16, 2019 19:52 IST
    last updated onSep 20, 2019 18:14 IST
    3.3K Views
    • Write a कमेंट

    लेटेस्ट अपडेट: किया मोटर्स ने 9.69 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर सेल्टोस एसयूवी को भारत में लॉन्च कर चुकी है। यह कुल 16 वेरिएंट में उपलब्ध है। कंपनी ने इसके साथ तीन इंजन (दो पेट्रोल और एक डीजल) और चार गियरबॉक्स का विकल्प रखा है। यहां आप किया सेल्टोस से जुडी हर जानकारी पा सकते हैं। 

    किया मोटर्स ने जुलाई के मध्य में सेल्टोस एसयूवी की बुकिंग शुरू की थी, उस दौरान कंपनी जीटी लाइन पेट्रोल की बुकिंग ले रही थी। अब कंपनी ने जीटी लाइन डीजल ऑटोमैटिक की बुकिंग शुरू की है। इससे ये कंफर्म हो गया है कि जीटी लाइन में भी डीजल इंजन का विकल्प आएगा। इसके टॉप वेरिएंट जीटीएक्स प्लस में डीजल ऑटोमैटिक का ऑप्शन मिलेगा। 

    किया सेल्टोस को 22 अगस्त 2019 को लॉन्च किया जाएगा। यह दो वेरिएंट टेक लाइन और जीटी लाइन में आएगी। दोनों वेरिएंट पांच सब वेरिएंट के साथ आएंगे। टेक लाइन में एचटीई, एचटीके, एचटीके प्लस, एचटीएक्स और एचटीएक्स प्लस वेरिएंट का विकल्प मिलेगा, वहीं जीटी लाइन में जीटीई, जीटीके, जीटीके प्लस, जीटीएक्स और जीटीएक्स प्लस का ऑप्शन मिलेगा। यह कार कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर के साथ आएगी। इसके टॉप वेरिएंट जीटीएक्स प्लस में सबसे ज्यादा फीचर मिलेंगे। 

    किया सेल्टोस में पेट्रोल और डीजल इंजन का विकल्प मिलेगा। इंजन और ट्रांसमिशन की जानकारी कुछ इस प्रकार है:-

     

    पेट्रोल

    डीजल

    इंजन

    1.5 लीटर पेट्रोल

    1.4 लीटर टर्बो पेट्रोल

    1.5 लीटर डीजल

    पावर

    115 पीएस

    140 पीएस

    115 पीएस

    टॉर्क

    144 एनएम

    242 एनएम

    250 एनएम

    ट्रांसमिशन

    6-स्पीड एमटी/सीवीटी

    6-स्पीड एमटी/7-स्पीड डीसीटी

    6-स्पीड एमटी/6-स्पीड एटी

    माइलेज (किमी प्रति लीटर)

    16.5/16.8 (सीवीटी)

    16.1/16.5 (डीसीटी)

    21/18 (एटी)

    कीमत के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि इसकी कीमत 10 लाख से 17 लाख रुपये के बीच होगी। इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, मारुति एस-क्रॉस, निसान किक्स, रेनो कैप्चर और डस्टर से होगा। कीमत के मोर्चे पर यह एमजी हेक्टर और टाटा हैरियर को भी टक्कर देगी।

    यह भी पढें : किया सेल्टोस का प्रोडक्शन हुआ शुरू, 20 दिन में कार को मिली 23,000 से ज्यादा बुकिंग

    was this article helpful ?

    किया सेल्टोस 2019-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है