• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    किया ने ग्राहकों के लिए लॉन्च की वीडियो बेस्ड वर्चुअल सेल्स कंसल्टेशन एप्लिकेशन

    किया ने एन्ड टू एन्ड डिजिटल बाइंग सर्विस 'किया-डीजी कनेक्ट' लॉन्च कर दी है।  इसमें कस्मटर्स के लिए वीडियो बेस्ड लाइव सेल्स कंसल्टेशन उपलब्ध करवाया जाएगा। वह नज़दीकी डीलरशिप पर संपर्क पर सकेंगे, पसंदीदा किया कार देख सकेंगे और सभी प्रश्नों को सॉल्व भी कर सकेंगे। शोरूम की तरह ही इसके जरिये आप कारों का 360-डिग्री वर्चुअल टूर भी ले सकेंगे। 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जून 04, 2021 11:23 ist
    info icon
    published onJun 04, 2021 11:23 IST
    last updated onJun 04, 2021 11:23 IST
    3.9K Views
    • Write a कमेंट

    Kia Sonet

    • किया ने एन्ड टू एन्ड डिजिटल बाइंग सर्विस 'किया-डीजी कनेक्ट' लॉन्च कर दी है। 

    • इसमें कस्मटर्स के लिए वीडियो बेस्ड लाइव सेल्स कंसल्टेशन उपलब्ध करवाया जाएगा। वह नज़दीकी डीलरशिप पर संपर्क पर सकेंगे, पसंदीदा किया कार देख सकेंगे और सभी प्रश्नों को सॉल्व भी कर सकेंगे। 

    • शोरूम की तरह ही इसके जरिये आप कारों का 360-डिग्री वर्चुअल टूर भी ले सकेंगे।  

    किया इंडिया ने अपनी एन्ड-टू-एन्ड डिजिटल बाइंग सर्विस 'किया डिजी-कनेक्ट' लॉन्च कर दी है। इस सर्विस के जरिये कस्मटर्स घर बैठे ही किया कार चेक व बुक कर सकेंगे और खरीद भी सकेंगे। 

    क्या है किया डीजी-कनेक्ट? किया डिजी कनेक्ट नए ग्राहकों के लिए एक वीडियो बेस्ड लाइव सेल्स कंसल्टेशन एप्लिकेशन है जो कस्टमर्स को नज़दीकी डीलरशिप्स से संपर्क में रहने और कार खरीदने की प्रक्रिया को शुरू करने में मदद करेगी। 

    सभी कस्मटर्स शोरूम की तरह 360 डिग्री वर्चुअल एक्सपीरिएंस लेने के लिए वीडियो कंसल्टेशन की सुविधा भी चुन सकते हैं और सभी कारों को करीब से देख सकते हैं। इसमें ब्रोशर, प्राइस लिस्ट और अन्य डिटेल्स चेक करने के लिए स्क्रीन शेयरिंग का ऑप्शन भी दिया गया है। 

    Kia Introduces Updated Seltos With New Logo, Features And Transmission Option

    इसके अलावा ग्राहक फैमिली मेंबर्स या फिर फ्रेंड्स को (अलग-अलग लोकेशन से) भी वीडियो कॉल में शामिल कर सकते हैं। पसंदीदा मॉडल के बारे में जानने के बाद ग्राहक कार को ऑनलाइन बुक और खरीद भी सकते हैं। 

    किया का इस सर्विस को लॉन्च करने का उद्देश्य महामारी के इस दौर में कस्मटर्स की सेफ्टी और सोशल डिस्टेंसिंग को सुनिश्चित करना है। 

    वर्तमान में किया के तीन मॉडल्स सॉनेट (सब-कॉम्पेक्ट एसयूवी), सेल्टोस (कॉम्पेक्ट एसयूवी) और कार्निवल (एमपीवी) बिक्री के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने हाल ही में अपडेटेड सोनेट और सेल्टोस को नए लोगो, अतिरिक्त वेरिएंट्स और बेहतर फीचर्स के साथ लॉन्च किया है। कंपनी भारत में सेल्टोस के 7-सीटर वर्जन पर भी काम कर रही है। अनुमान है कि इसे 2022 तक लॉन्च किया जा सकता है।  

    यह भी पढ़ें : भारत में टोयोटा हाइलक्स पिकअप ट्रक को लॉन्च करने पर हो रहा विचार,इसुजु डी मैक्स वी क्रॉस को दे सकता है कड़ी टक्कर

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    किया सोनेट 2020-2024 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है