• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    किया मोटर्स ने अपने यूरोपियन मॉडल्स में जोड़े नए यूवीओ कनेक्टेड कार फीचर्स

    किया मोटर्स का वादा, यूजर्स को मिलेगा अच्छे ट्रैफिक प्रेडिक्शन के साथ बेहतर ऑनलाइन नेविगेशन।   

    भानु
    भानु
    modified on जून 12, 2020 13:23 ist
    info icon
    published onJun 12, 2020 11:28 IST
    last updated onJun 12, 2020 13:23 IST
    4.2K Views
    • Write a कमेंट

    • यूरोपियन मार्केट के लिए यूवीओ कनेक्ट अपडेट्स, फेज-II रोलआउट प्लान का है हिस्सा
    • किया मोटर्स का वादा, यूजर्स को मिलेगा अच्छे ट्रैफिक प्रेडिक्शन के साथ बेहतर ऑनलाइन नेविगेशन 
    • किसी दूसरे व्यक्ति द्वारा आपकी कार ड्राइव करने पर वैलेट मोड के जरिए कर सकेंगे कार की मॉनिटरिंग 

    किया मोटर्स (Kia Motors) की कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी की रेंज यूवीओ कनेक्ट के तहत आती है। यह टेक्नोलॉजी किया मोटर्स की सेल्टोस एसयूवी (Kia Seltos) के साथ भारतीय बाजार में प्रवेश करने के समय से पेश की जा रही है। यूवीओ फेज-II के तहत किया मोटर्स अब 2020 में इस टेक्नोलॉजी में नए फीचर्स जोड़ने और इसे अपडेट करने का काम करेगी, जिसकी शुरूआत कंपनी के यूरोपियन मॉडल्स से हो चुकी है।  

    यूवीओ टेक्नोलॉजी का पूरा ईकोसिस्टम अपडेट होने से अब यूजर्स को पहले से बेहतर ऑनलाइन नेविगेशन के साथ क्लाउड बेस्ड रियल टाइम और हिस्टॉरिकल ट्रैफिक डेटा पर बेस्ड एकदम सटीक ट्रैफिक प्रेडिक्शन मिलेगा। अगर आपकी कार 200 मीटर से लेकर 2 किलोमीटर के दायरे में पार्क की गई है तो इसमें जोड़ा गया नया 'लास्ट माइल नेविगेशन' का फीचर यूजर के फोन में इंस्टॉल यूवीओ एप पर एक नोटिफिकेशन भेजेगा। यह गूगल मैप्स को एक्सेस करते हुए फाइनल माइल ऑन फुट को नेविगेट करने के साथ-साथ ऑगमेंटेड रियलिटी फंक्शन की पेशकश भी करेगा। ऑगमेंटेड रियलिटी यूजर के फोन के कैमरे का इस्तेमाल करते हुए एआर टर्न-बाय-टर्न डायरेक्शनल एरो के साथ आपको डेस्टिनेशन तक पहुंचाएगा। इसके अलावा यूवीओ कनेक्ट टेक्नोलॉजी में एक नया फीचर और जुड़ा है जो यूवीओ इनेबल्ड किया कार यूजर की प्रोफाइल को एक-दूसरे से शेयर करेगा। इसमें यूजर नेविगेशन और रेडियो या ब्लूटूथ की सेटिंग को स्टोर भी किया जा सकेगा। इसके बाद क्लाउड के जरिए इन सेटिंग्स को काफी सारे किया कार यूजर्स से शेयर किया जा सकेगा। यह चीज़ फ्लीट ड्राइवर्स के बड़े काम आएगी। 

    कंपनी ने फेज-II यूवीओ कनेक्ट सिस्टम के तहत 'वेलेट पार्किंग मोड' नाम से एक और फीचर का भी जिक्र किया है जिसमें किया कार ओनर लोकेशन,  ड्राइविंग टाइम और टॉप स्पीड जैसी जानकारी भी दूर बैठे मॉनिटर कर सकेगा। इसमें ऑनबोर्ड सिस्टम के तहत सेव होने वाला पर्सनल नेविगेशन डेटा को लॉक करने की भी सुविधा मिलेगी। 

    वर्तमान में किया का यूवीओ सिस्टम कंपनी के इंडियन मॉडल्स में नेविगेशन, रिमोट कार फंक्शन (इंजन स्टार्ट, सेफ्टी नोटिफिकेशन, व्हीकल टैलिमैटिक्स और आर्टिफिशियल वॉइस कमांड एवं स्मार्टवॉच) कनेक्टिविटी जैसे 37 कनेक्टेड कार फीचर्स से लैस है। सेल्टोस के टॉप लाइन वेरिएंट एचटीएक्स से पहले 3 साल के लिए यूवीओ कनेक्ट सर्विस फ्री मिलना शुरू होती है। वहीं, ये सर्विस कार्निवल (Kia Carnival) एमपीवी के केवल टॉप वेरिएंट लिमोजीन वीआईपी 7-सीटर में ही उपलब्ध है। कंपनी द्वारा जोड़े गए नए फीचर्स उसके इंडियन मॉडल्स में भी जल्द देखने को मिल सकते हैं। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है