• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जगुआर एक्सई और एक्सएफ में जुड़ा नया पेट्रोल इंजन

    जगुआर ने नए 2.0 लीटर इंजेनियम पेट्रोल इंजन को फोर्ड के 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन से रीप्लेस किया है

    रौनक
    रौनक
    Published On मार्च 29, 2018 12:56 ist
    info icon
    published onMar 16, 2018 15:46 IST
    last updated onMar 29, 2018 12:56 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    Jaguar XF

    जगुआर ने अपनी लोकप्रिय कार एक्सई और एक्सएफ को नए 2.0 लीटर इंजेनियम पेट्रोल इंजन से लैस कर दिया है। नए इंजन को पुराने 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन से रीप्लेस किया गया है।

    कीमत

      एक्सई पेट्रोल एक्सएफ पेट्रोल
    प्योर 35.99 लाख रूपए ---
    प्रेस्टिज 39.95 लाख रूपए 49.80 लाख रूपए
    पोर्टफोलियो 44.46 लाख रूपए 58.93 लाख रूपए

    Jaguar XE

    नया 2.0 लीटर इंजेनियम पेट्रोल इंजन, दो पावर ट्यूनिंग के साथ दिया गया है। एक की पावर 200 पीएस और टॉर्क 320 एनएम है। दूसरे की पावर 250 पीएस और टॉर्क 365 एनएम है। यह इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है। जगुआर एक्सई के प्योर, प्रेस्टिज और पोर्टफोलियो वेरिएंट में नया पेट्रोल इंजन दिया गया है। एक्सएफ के प्रेस्टिज और पोर्टफोलियो वेरिएंट को नए इंजन से लैस किया गया है।

    Jaguar XF

    इससे पहले एक्सएफ में फोर्ड का सिंगल पावर ट्यूनिंग वाला 2.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन लगा था, जो 240 पीएस की पावर और 340 एनएम का टॉर्क देता था। एक्सई में यह इंजन 200 पीएस की पावर और 320 एनएम का टॉर्क देता था।

    डीज़ल वेरिएंट के इंजन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। डीज़ल वेरिएंट में पहले की तरह 2.0 लीटर का इंजेनियम इंजन लगा है, जो 180 पीएस की पावर और 430 एनएम का टॉर्क देता है।

    यह भी पढें : मेड-इन-इंडिया जगुआर एफ-पेस लॉन्च, कीमत 60.02 लाख रूपए

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    जगुआर एक्सई 2015-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है