• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जगुआर ने दिखाई एफ-टाइप एसवीआर

    टाटा की सहयोगी लग्ज़री कार निर्माता कंपनी जगुआर लेंड रोवर जल्दी ही अपनी स्पोर्ट्स कार एफ-टाइप स्पोर्ट्स कार के एक स्पेशल एडिशन को लाॅन्च करेगी। इस नई कार का नाम एफ-टाइप एसवीआर होगा। जैसाकि नाम से जाहिर है एसवी मतलब स्पेशल व्हीकल। यह माॅडल कंपनी की विशेष स्पेशल व्हीकल आॅपरेशन डिपार्टमेंट के जरिए संचालित किया गया है। कंपनी की ओर से एफ-टाइप को पहली बार एसवी बेज़ के साथ दिखाया गया है। पिछले साल रैंज रोवर स्पोर्ट को एसवीआर नाम दिया गया था।

    नबील
    नबील
    modified on जनवरी 27, 2016 16:25 ist
    info icon
    published onJan 27, 2016 16:22 IST
    last updated onJan 27, 2016 16:25 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    Jaguar F-Type SVR

    कुछ समय पहले लीक हुए एक ब्राॅशर के मुताबिक इस कार में 5.0 लीटर वी8 इंजन के साथ ही 8-स्पीड आॅटोमैटिक गियरबाॅक्स दिया जाएगा। यह इंजन पहले से अधिक 567 बीएचपी पावर व 700 एनएम टाॅर्क जनरेट करेगा। यह इंजन कंपनी के प्रोजेक्ट 7 एडिशन से लिया गया है जो 542 बीएचपी पावर और 680 एनएम टाॅर्क जनरेट करता था। इस कार को काफी हल्का बनाया गया है। इसमें कार्बन-सेरामेक ब्रेक का प्रयोग किया गया है जो 21 किलोग्राम तक हल्के हैं। वहीं हल्के टाइटेनियम एक्जास्ट भी इस कार का वजन 12 किलोग्राम तक कम करते हैं। इस कार की टाॅप स्पीड 321.86 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह कार 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ने में 3.7 सेकेण्ड का समय लेती है, जो आॅल व्हील ड्राइव एफ-टाइप आर के मुकाबले 0.4 सेकेण्ड ज्यादा तेज है।

    Jaguar F-Type SVR

    इसके टायर सैट में बदलाव किया गया है जो कि टायरों को बेहतर ग्रिप देने के साथ ही हाई स्पीड में भी संतुलन बनाए रखने में भी मदद करेगा। इसके अलावा इस कार में बड़े रियर डिफ्यूजर, रियर विंग, बड़े फ्रंट स्पाॅइलर, बड़े एयर इनटेक्स और एल्यूमिनियम अलाॅय व्हील दिए गए हैं। एफ-टाइप एसवीआर को मार्च में आयोजित होने वाले जिनेवा मोटर शो में भी पेश किया जाएगा।

    जगुआर लेंड रोवर के स्पेशल आॅपरेशन के मैनेजिंग डाॅयरेक्टर जाॅन एडवर्ड्स का कहना है कि ‘एफ-टाइप एसवीआर स्पेशल व्हीकल आॅपरेशन के आधार पर बनाया गया जगुआर का पहला उत्पादन है। इसे स्पेशल व्हीकल आॅपरेशन की इंजीनियरिंग, परफोरमेंस और डिजायन का फायदा मिला है। यह एक 200 मील प्रति घंटे से चलने वाली सुपरकार है जिसे आप हर दिन ड्राइव कर सकते हैं। हमने एक कन्वर्टिबल वर्जन तैयार किया है जिसके नए टाइटेनियम एग्जाॅस्ट सिस्टम से तेज रफ्तार के शौर का सुना जा सकता है।’

    Jaguar F-Type SVR

    इस कार की संभावित कीमत 100,000 डाॅलर (करीब 97 लाख रूपए) होगी। यदि इस कार को भारत में उतारा जाता है तो इसकी कीमत 2.5 से 3 करोड़ रूपए के आसपास होगी।

    यह भी पढ़ें स्पोर्ट्स कार जगुआर एफ-टाइप का ब्रिटिश डिज़ायन एडिशन हुआ लॉन्च

    was this article helpful ?

    नबील
    Nabeel Khan is an Associate Editor with the CarDekho Group and an automotive journalist with over 12 years of experience covering cars, motorcycles, and ever-evolving mobility trends. A Mechanical Engineering graduate, he specialises in vehicle testing, buyer guidance, ownership analysis, and automotive video content. His hands-on automotive experience began early, working on everything from tanks and motorcycles to project cars with his dad, and later rebuilding two-stroke engines during his engineering studies. He combines technical expertise with real-world driving experience to help consumers make informed vehicle purchase decisions.और देखें

    जगुआर एफ-टाइप 2013-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कूपे कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है