• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई की कार खरीदना हुआ महंगा, करीब 83 हजार रूपए तक बढ़ी कीमतें

    कारों की कीमतें बढ़ाने वाली कंपनियों की कतार में अब हुंडई मोटर्स भी शामिल हो गई है। हुंडई ने कारों के दामों में 2,889 रूपए से 82,906 रूपए तक का इजाफा किया है। कीमतें अलग-अलग मॉडलों के मुताबिक बढ़ाई गईं हैं। बढ़ोतरी की वजह है कारों पर इंफ्रास्ट्रक्चर सेस लगाया जाना। कंपनी ने इस भार को ग्राहकों के ऊपर डालने का फैसला किया है। आपको याद दिला दें कि बजट 2016-17 में छोटी पेट्रोल कारों पर एक फीसदी, डीजल कारों पर 2.5 फीसदी और एसयूवी व हाई कैपेसिटी पैसेन्जर कारों पर 4 फीसदी अतिरिक्त टैक्स लगा है। इसके अलावा, 10 लाख रूपए से ज्यादा कीमत वाली कारों पर एक फीसदी अतिरिक्‍त टैक्‍स लगाया गया है। बढ़ी हुए कीमतें 1 अप्रैल, 2016 से लागू होंगी।

    सुमित
    सुमित
    Published On मार्च 07, 2016 15:17 ist
    info icon
    published onMar 07, 2016 13:15 IST
    last updated onMar 07, 2016 15:17 IST
    34 Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai Announces Price Hike

    जानिये कितनी महंगी हुईं हुंडई की कारें

    मॉडल दामों में बढ़ोतरी
    इयॉन      

    2,889 रूपए

    आई-10  

    3,848 रूपए
    ग्रैंड आई-10 4,286 रूपए
    एक्सेंट 4,726 रूपए
    एलीट आई-20 4,886 रूपए
    एक्टिव   5,857 रूपए
    वरना   5,677 रूपए
    क्रेटा 27,192 रूपए
    एलांट्रा 45,044 रूपए
    सेंटा-फे 82,906 रूपए

    कीमतों में बढ़ोतरी के बारे में हुंडई मोटर्स इंडिया के सेल्स-मार्केटिंग के वाइस प्रेसिडेंट राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि ‘आम बजट में नए टैक्स लगाए जाने से कारों के दाम बढ़ाना जरूरी हो गया था। लिहाजा कीमतों में 2,889 रूपए से 82,906 रूपए तक की बढ़ोतरी की गई है।’

    Hyundai Announces Price Hike

    आपको बता दें कि इससे पहले मारूति सुजु़की, टाटा, महिन्द्रा और होंडा कारों के दाम बढ़ा चुके हैं। इलेक्ट्रिक और हाईब्रिड कारों को अतिरिक्त करों से बाहर रखा गया है। मारूति सुजु़की अर्टिगा और सियाज़ एसएचवीएस हाईब्रिड मॉडल को फेम (फास्टर एडॉप्शन एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स) स्कीम के तहत छूट मिली है, इसलिए इनकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुए हैं। याद दिला दें कि नए साल की शुरूआत में भी कंपनियों ने कारों की कीमतों में इजाफा किया था। अब फिर से कीमतें बढ़ाए जाने से कार खरीदने के लिए जेब थोड़ी और ढीली करनी होगी।

    यह भी पढ़ें: होंडा ने भी बढ़ाई अपनी कीमतें, 79 हजार रूपए तक महंगी हुई कारें

    was this article helpful ?

    सुमित
    <p><span>The latest addition to our CarDekho Team, Sumit is an automobile fanatic who keeps in good touch with recent developments in the automobile sector. His passion for vehicles forced him to write a research paper on the recent development in the field and initiate an automobile club in his university. By joining CarDekho, he is able to converge his passion and profession successfully.</span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है