• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई क्रेटा डीज़ल अब मिलेगी पेट्रोल मॉडल वाली कीमत पर

    हुंडई ने क्रेटा में कई बदलाव किए हैं, इस में ड्यूल टोन कलर का विकल्प भी जोड़ा गया है, अपडेट वर्जन की कीमत 9.29 लाख रूपए से शुरू होगी

    रचित शैड
    रचित शैड
    Published On अप्रैल 07, 2017 14:28 ist
    info icon
    published onApr 07, 2017 13:06 IST
    last updated onApr 07, 2017 14:28 IST
    21 Views
    • Write a कमेंट

    हुंडई ने एलीट आई-20 के बाद अब लोकप्रिय एसयूवी क्रेटा को भी अपडेट कर दिया है। क्रेटा में सबसे बड़ा बदलाव हुआ है इस में ड्यूल टोन कलर का आना और नए वेरिएंट का जुड़ना। नई क्रेटा की कीमत 9.29 लाख रूपए से शुरू होती है, जो 14.64 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाएगी। इसका मुकाबला रेनो डस्टर, निसान टेरानो, होंडा बीआर-वी, महिन्द्रा स्कॉर्पियो और टाटा सफारी स्ट्रॉर्म से है।

    ये हुए हैं नए बदलाव

    क्रेटा के एसएक्स प्लस वेरिएंट को ड्यूल-टोन कलर दिया गया है, इस में 1.6 लीटर पेट्रोल और 1.6 लीटर डीज़ल इंजन का विकल्प मौजूद है। अपडेट एलीट आई-20 की तरह यह भी व्हाइट-ब्लैक और रेड-ब्लैक कॉम्बिनेशन में उपलब्ध है। केबिन में भी ड्यूल-टोन कलर थीम देखने को मिलेगी, यहां ऑल-ब्लैक लेआउट के साथ रेड कलर के हाइलाइटर दिए गए हैं। इसके पेट्रोल वर्जन के दाम 12.35 लाख रूपए और डीज़ल वर्जन के दाम 13.88 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।

    क्रेटा के 7.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम को भी अपडेट किया गया है, अब इस में एपल कारप्ले, एंड्रॉयड ऑटो, मिररलिंक और आर्कामिस साउंड सिस्टम दिया गया है। हालांकि जिन वेरिएंट में यह सिस्टम मिलता है उनके दाम करीब 2 हजार रूपए तक बढ़ गए हैं।

    नया ई-प्लस वेरिएंट

    1.4 लीटर डीज़ल इंजन वाली क्रेटा के ई वेरिएंट को ई-प्लस वेरिएंट में बदल दिया गया है। ई प्लस डीज़ल में 5.0 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम की जगह 2-डिन ऑडियो सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा इस में पहले मिलने वाली ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, 1 जीबी इंटरनल मैमोरी, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल और 2 फ्रंट ट्विटर को हटा लिया गया है।

    वहीं 1.6 लीटर पेट्रोल इंजन वाली क्रेटा ई प्लस वेरिएंट में यह सारे फीचर पहले की तरह मौजूद हैं, इसके दाम 9.99 लाख रूपए हैं, दिलचस्प बात ये है कि ई-प्लस डीज़ल और ई-प्लस पेट्रोल दोनों के ही दाम 9.99 लाख रूपए रखे गए हैं।

    was this article helpful ?

    रचित शैड
    <p><span>Simplicity is the name of the game for Rachit Shad Trehan. An electronics engineer by education, he has over six years of work experience in various industries. It was his passion towards cars, which has only grown stronger since he was three years old, that motivated him and drove him out of his monotonous job profile. Before joining us as Content Writer for CarDekho, Rachit was an automotive blogger. He wants to carve out a compelling life story on which, some day, he&rsquo;d like to write a book on.</span></p>और देखें

    हुंडई क्रेटा 2015-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है