• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जनवरी 2025 में होंडा कार पर पाएं 90,000 रुपये तक की छूट

    इस महीने होंडा अमेज पर कोई डिस्काउंट ऑफर नहीं दिया जा रहा है

    सोनू
    सोनू
    Published On जनवरी 02, 2025 17:08 ist
    info icon
    published onJan 02, 2025 17:08 IST
    last updated onJan 02, 2025 17:08 IST
    609 Views
    • Write a कमेंट

    Honda January Offers

    • होंडा सिटी हाइब्रिड पर अधिकतम 90,000 रुपये तक की छूट मिल रही है।

    • होंडा सिटी पर 73,300 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है।

    • होंडा एलिवेट पर 86,100 रुपये तक की बचत की जा सकती है।

    • यह कार डिस्काउंट ऑफर जनवरी 2025 के आखिर तक मान्य है।

    नए साल की शुरुआत के साथ ही होंडा ने एलिवेट, पांचवी जनरेशन सिटी और सिटी हाइब्रिड पर डिस्काउंट ऑफर निकाले हैं, जिसके तहत ग्राहक इन पर 90,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। हालांकि इस महीने कंपनी अमेज सेडान पर कोई छूट नहीं दे रही है। इनके अलावा कंपनी 7 साल/अनलिमिटेड किलोमीटर की एक्सटेंडेड वारंटी की भी पेशकश कर रही है। यह स्कीम होंडा एलिवेट, सिटी, सिविक, सिटी हाइब्रिड, अमेज, जैज, और डब्ल्यूआरवी के सभी पेट्रोल वेरिएंट्स पर मान्य है। यहां देखिए मॉडल वाइज होंडा कार डिस्काउंट ऑफर:

    होंडा एलिवेट

    Honda Elevate

    ऑफर

    राशि

    कुल बचत

    86,100 रुपये तक

    • एलिवेट एसयूवी के सभी वेरिएंट्स (एपेक्स एडिशन को छोड़कर) पर ऊपर बताए ऑफर मान्य है।

    • एलिवेट एपेक्स एडिशन पर 45,000 रुपये तक की छूट मिल रही है।

    • होंडा एलिवेट की कीमत 11.69 लाख रुपये से 16.71 लाख रुपये के बीच है।

    होंडा सिटी हाइब्रिड

    Honda City Hybrid

    ऑफर

    राशि

    कुल बचत

    90,000 रुपये तक

    • होंडा सिटी हाइब्रिड के सभी वेरिएंट पर 90,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है।

    • होंडा सिटी हाइब्रिड की प्राइस 19 लाख रुपये से 20.55 लाख रुपये के बीच है।

    पांचवी जनरेशन होंडा सिटी

    2023 Honda City

    ऑफर

    राशि

    कुल बचत

    73,300 रुपये तक 

    • पांचवी जनरेशन होंडा सिटी के सभी वेरिएंट्स पर 73,300 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। 

    • होंडा सिटी की कीमत 11.82 लाख रुपये से 16.35 लाख रुपये के बीच है।

    नोट: आपके राज्य, और शहर के हिसाब से डिस्काउंट ऑफर अलग-अलग हो सकते हैं। ऐसे में ऑफर की सही जानकारी के लिए नजदीकी होंडा डीलरशिप पर संपर्क करें।

    सभी कीमत एक्स-शोरूम दिल्ली के अनुसार है।

    यह भी देखें: होंडा सिटी ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    होंडा एलिवेट पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है