• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा इलेक्ट्रिक कार वेटिंग पीरियडः जुलाई में टाटा टियागो ईवी, टिगोर ईवी, पंच ईवी, और नेक्सन ईवी की डिलीवरी के लिए कितना करना पड़ रहा है इंतजार, जानिए यहां

    टाटा नेक्सन छह शहर में 1 महीने में डिलीवरी के लिए उपलब्ध है

    सोनू
    सोनू
    published on जुलाई 10, 2024 14:01 ist
    info icon
    published onJul 10, 2024 14:01 IST
    last updated onJul 10, 2024 14:01 IST
    205 Views
    • Write a कमेंट

    Tata Tiago EV, Tigor EV, Punch EV, and Nexon EV

    अगर आप इस महीने टाटा की इलेक्ट्रिक कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपको इन्हें घर लाने के लिए तीन महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है। यहां हमनें भारत के टॉप 20 शहर में टाटा टियागो ईवी, टिगोर ईवी, पंच ईवी और नेक्सन ईवी पर चल रहे वेटिंग पीरियड की लिस्ट साझा की है, जिससे आपको यह समझने में आसानी रहेगी कि आप अभी इलेक्ट्रिक कार लेते हैं तो आपको इसकी डिलीवरी कब तक मिलेगी।

    शहर

    टाटा टियागो ईवी

    टाटा टिगोर ईवी

    टाटा पंच ईवी

    टाटा नेक्सन ईवी

    नई दिल्ली

    2.5-3 महीने

    2.5-3 महीने

    2.5 महीने

    3 महीने

    नई दिल्ली

    2 महीने

    2 महीने

    2 महीने

    2 महीने

    मुंबई

    3 महीने

    2 महीने

    2.5-3 महीने

    2 महीने

    हैदराबाद

    1 महीना

    1 महीना

    1 महीना

    1 महीना

    पुणे

    1-3 महीने

    2 महीने

    3 महीने

    2 महीने

    चेन्नई

    2.5 महीने

    2-2.5 महीने

    2-2.5 महीने

    2.5 महीने

    जयपुर

    2 महीने

    2 महीने

    2 महीने

    1 महीने

    अहमदाबाद

    2 महीने

    1.5-2 महीने

    2 महीने

    2 महीने

    गुरुग्राम

    2 महीने

    2 महीने

    2 महीने

    2 महीने

    लखनऊ

    2 महीने

    2 महीने

    2 महीने

    2.5 महीने

    कोलकाता

    2 महीने

    2 महीने

    2 महीने

    1 महीना

    ठाणे

    3 महीने

    2-2.5 महीने

    3 महीने

    2.5 महीने

    सूरत

    3 महीने

    2 महीने

    2.5-3 महीने

    2 महीने

    गाजियाबाद

    2 महीने

    2 महीने

    2 महीने

    2 महीने

    चंडीगढ़

    2 महीने

    2 महीने

    2 महीने

    2.5 महीने

    कोयंबटूर

    2 महीने

    2 महीने

    2 महीने

    1 महीना

    पटना

    2 महीने

    2 महीने

    2 महीने

    1 महीना

    फरीदाबाद

    3 महीने

    2 महीने

    2.5-3 महीने

    2 महीने

    इंदौर

    2 महीने

    2 महीने

    2 महीने

    1 महीना

    नोएडा

    2 महीने

    2 महीने

    2 महीने

    2 महीने

    Tata Tiago EV

    • टाटा टियागो ईवी इस लिस्ट की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है। जुलाई में इस पर औसत वेटिंग पीरियड दो महीने है। नई दिल्ली, मुंबई, पुणे, ठाणे, सूरत, और फरीदाबाद में इसकी डिलीवरी के लिए अधिकतम 3 महीने तक का इंतजार करना पड़ रहा है। हालांकि अगर आप हैदराबाद के रहने वाले हैं तो आपको इसकी डिलीवरी एक महीने में मिल जाएगी।

    • टाटा टिगोर ईवी पर भी औसत वेटिंग पीरियड 2 महीने है। नई दिल्ली, चेन्नई, और ठाणे में इस कार को घर लाने के लिए 2.5 महीने से ज्यादा इंतजार करना होगा।

    Tata Punch EV

    • टाटा पंच ईवी को इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था, और इस पर अधिकांश शहरों में औसत वेटिंग पीरियड 2 से 2.5 महीने है। मुंबई, पुणे, सूरत, ठाणे, और फरीदाबाद में इसकी डिलीवरी के लिए 3 महीने तक का इंतजार करना पड़ रहा हे, वहीं हैदराबाद में इस पर 1 महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है।

    • टाटा नेक्सन ईवी सब-4 मीटर एसयूवी पर औसत 2 से 2.5 महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है, जबकि नई दिल्ली में अधिकतम 3 महीने तक का वेटिंग पीरियड है। हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता, कोयंबटूर, पटना, और इंदौर में इसकी डिलीवरी सबसे जल्दी एक महीने में ली जा सकती है।

    यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि नई कार पर चुने गए वेरिएंट, कलर और डीलरशिप पर उपलब्ध स्टॉक के हिसाब से वेटिंग पीरियड अलग-अलग हो सकता है। ऐसे में सही जानकारी के लिए कृपया अपने नजदीकी टाटा डीलरशिप पर संपर्क करें।

    यह भी देखेंः टाटा टियागो ईवी ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    टाटा टियागो ईवी 2022-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है