• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फोर्ड एस्पायर सीएनजी लॉन्च, कीमत 6.27 लाख रुपए से शुरू

    एस्पायर का सीएनजी वर्ज़न केवल बेस वेरिएंट एम्बिएंट और ट्रेंड प्लस वेरिएंट में ही उपलब्ध होगा

    रौनक
    रौनक
    Published On फरवरी 15, 2019 19:40 ist
    info icon
    published onFeb 15, 2019 19:40 IST
    last updated onFeb 15, 2019 19:40 IST
    232 Views
    • Write a कमेंट

    Ford Aspire CNG

    फोर्ड ने एस्पायर कॉम्पैक्ट सेडान के सीएनजी वर्ज़न को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 6.27 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) तय की है। एस्पायर का सीएनजी वर्ज़न केवल बेस वेरिएंट एम्बिएंट और ट्रेंड प्लस वेरिएंट में ही उपलब्ध होगा। गौरतलब है कि यह सीएनजी किट फैक्ट्री द्वारा फिट नहीं किए जाएंगे। इन्हें देशभर के फोर्ड डीलरशिप द्वारा फिट किया जाएगा। यह सीएनजी किट 1.2-लीटर 3-सिलेंडर ड्रैगन-सीरीज पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध होगा। 

    एस्पायर का सीएनजी वर्ज़न 2-साल/1 लाख किमी की स्टैंडर्ड वारंटी के साथ आएगा। इन सीएनजी किट को प्रत्येक 2 साल या 20,000 किमी पर सर्विस करवाना आवश्यक होगा। हालांकि पेट्रोल या डीज़ल मॉडल की तरह इनकी हर 1-साल/10,000 किमी पर भी रेगुलर सर्विस होगी। 

    एस्पायर का एम्बिएंट सीएनजी वेरिएंट केवल कमर्शियल खरीदारों के लिए ही उपलब्ध होगा। कीमत के लिहाज़ से यह पेट्रोल वर्ज़न के मुकाबले 72,000 रुपए महंगा है। वहीं, एस्पायर का ट्रेंड प्लस सीएनजी वेरिएंट कमर्शियल और प्राइवेट दोनों उपयोग के लिए उपलब्ध होगा। यह इसके पेट्रोल वर्ज़न की तुलना में 53,000 रुपए महंगा है। 

    कीमत (एक्स-शोरूम, दिल्ली)

    पेट्रोल

    सीएनजी

    एम्बिएंट

    5.55 लाख रुपए

    6.27 लाख रुपए 

    ट्रेंड प्लस

    6.59 लाख रुपए 

    7.12 लाख रुपए  

    यह भी पढ़ें: मारूति डिजायर Vs फोर्ड एस्पायर: किसकी परफॉर्मेंस है बेहतर? जानिए यहां

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    फोर्ड एस्पायर पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है