• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फिएट लीनिया की जगह लेने आ रही है नई कार, जल्द उठेगा पर्दा

    नई फिएट सेडान को एर्गो हैचबैक पर तैयार किया जा सकता है, इसे ब्यूनोस आयर्स मोटर शो में पेश किया जाएगा…

    रौनक
    रौनक
    Published On मई 26, 2017 12:35 ist
    info icon
    published onMay 26, 2017 12:35 IST
    last updated onMay 26, 2017 12:35 IST
    168 Views
    • Write a कमेंट

    फिएट फिर से तैयार है एक और नई कार के साथ, यह लिनिया सेडान की जगह लेने आ रही है। फिलहाल इसका नाम एक्स6एस (कोडनेम) रखा गया है, कंपनी जल्द ही इस कार से पर्दा उठाएगी। ब्राजीलियन मीडिया के अनुसार अर्जेंटीना में होने वाले ब्यूनोस आयर्स मोटर शो-2017 के दौरान फिएट इस कार को दुनिया के सामने पेश करेगी, इसी मोटर शो में पुंटो की जगह लेने आ रही एर्गो हैचबैक को भी दिखाया जाएगा।

    मौजूदा लिनिया को पुंटो हैचबैक पर तैयार किया गया है, संभावना है कि नई सेडान को एर्गो हैचबैक पर तैयार किया जा सकता है। पुंटो और लिनिया के डिजायन में काफी अंतर है, ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि एर्गो और नई सेडान के डिजायन में भी काफी अंतर नज़र आंएगे। एर्गो और एक्स6एच में एक ही डैशबोर्ड कुछ नए बदलाव के साथ आ सकता है।

    संभावना है कि इनके फीचर करीब-करीब एक जैसे होंगे, एर्गो हैचबैक और एक्स6एस सेडान को भारत में उतारा जाएगा या नहीं इसके बारे में कंपनी की तरफ से कोई जानकारी नहीं आई है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले समय में इन्हें भारत में भी उतारा जा सकता है। अगर एर्गो हैचबैक और एक्स6एस सेडान को भारत में उतारा जाता है तो यहां इन में 1.3 लीटर मल्टीज़ेट डीज़ल और 1.4 लीटर टी-ज़ेट टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है।

    यह भी पढें : ऐसा है फिएट एर्गो का केबिन, पुंटो की जगह लेगी

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    फिएट लिनिया पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है