• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फेसलिफ्टेड किया सेल्टोस टेस्टिंग के दौरान आई नज़र, भारतीय वर्जन में मिल सकता है एडीएएस फीचर

    किया अपनी फेसलिफ्टेड सेल्टोस को भारत में 2022 के मध्य तक लॉन्च कर सकती है।  इस एसयूवी कार में नया एक्सटीरियर दिया जाएगा जिसमें नई ग्रिल और कनेक्टेड टेललाइट्स शामिल होंगी।   इस गाड़ी में डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स शामिल किए जा सकते हैं। नई किया सेल्टोस में मौजूदा मॉडल वाले ही पेट्रोल और डीजल इंजन मिल सकते हैं।  भारत में 2022 किया सेल्टोस की प्राइस 10 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मार्च 07, 2022 10:53 ist
    info icon
    published onMar 07, 2022 10:53 IST
    last updated onMar 07, 2022 10:53 IST
    316 Views
    • Write a कमेंट

    Facelifted Kia Seltos With ADAS Spied Overseas

    • किया अपनी फेसलिफ्टेड सेल्टोस को भारत में 2022 के मध्य तक लॉन्च कर सकती है। 

    • इस एसयूवी कार में नया एक्सटीरियर दिया जाएगा जिसमें नई ग्रिल और कनेक्टेड टेललाइट्स शामिल होंगी।  

    • इस गाड़ी में डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स शामिल किए जा सकते हैं।

    • नई किया सेल्टोस में मौजूदा मॉडल वाले ही पेट्रोल और डीजल इंजन मिल सकते हैं। 

    • भारत में 2022 किया सेल्टोस की प्राइस 10 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। 

    फेसलिफ्टेड किया सेल्टोस को एक बार फिर साउथ कोरिया में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। हाल ही में जारी हुई लेटेस्ट तस्वीरों में इस टेस्टेड मॉडल को एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम के साथ देखा गया था। अनुमान है कि भारत आने वाली फेसलिफ्टेड सेल्टोस में भी यह फीचर दिया जा सकता है।  

    Facelifted Kia Seltos With ADAS Spied Overseas

    किया ने इस एसयूवी कार के एक्सटीरियर में भी कई बदलाव किए हैं। 2022 किया सेल्टोस को नई फ्रंट ग्रिल (हैक्सागनल मैश पैटर्न) और स्प्लिट हेडलाइट सेटअप के साथ देखा गया था। इसमें फ्रंट कैमरा को अब मिडल की जगह ग्रिल के ऊपर की तरफ पोज़िशन कर दिया गया है, वहीं इसके रियर पर कनेक्टेड टेललाइट्स दी जा सकती हैं।  अनुमान है कि कंपनी नई सेल्टोस में नए डिज़ाइन का फ्रंट व रियर बंपर और अपडेटेड डिज़ाइन वाले अलॉय व्हील्स दे सकती है।   

    इस अपकमिंग कार के इंटीरियर पर नई अपहोल्स्ट्री और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। एडीएएस के अलावा सेल्टोस में पैनोरमिक सनरूफ भी दिया जा सकता है। इसके अलावा इस कार में रेगुलर मॉडल वाले फीचर्स वेन्टीलेटेड फ्रंट सीटें, एम्बिएंट लाइटिंग और हेडअप डिस्प्ले मिलने जारी रह सकते हैं। पैसेंजर सेफ्टी के लिहाज से इसमें कई सारे एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर्स दिए जा सकते हैं। 

    अनुमान है कि 2022 किया सेल्टोस में पहले वाले ही पेट्रोल और डीजल इंजन दिए जा सकते हैं जिनमें यह शामिल हो सकते हैं :- 

    इंजन  

    1.5-लीटर पेट्रोल 

    1.4-लीटर टर्बो पेट्रोल 

    1.5-लीटर डीजल 

    पावर 

    115 पीएस 

    115 पीएस 

    140 पीएस 

    टॉर्क 

    144 एनएम 

    250 एनएम 

    242 एनएम 

    ट्रांसमिशन 

    6-स्पीड एमटी, सीवीटी, 6-स्पीड आईएमटी*

    6-स्पीड एमटी, 7-स्पीड डीसीटी 

    6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एटी 

    *क्लचलैस मैनुअल 

    Facelifted Kia Seltos With ADAS Spied Overseas

    भारत में फेसलिफ्टेड सेल्टोस को भारत में 2022 के मध्य तक लॉन्च किया जा सकता है। इसकी प्राइस 10 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला एमजी एस्टर, हुंडई क्रेटा, रेनो डस्टर, स्कोडा कुशाक, निसान किक्स, फोक्सवैगन टाइगन और मारुति सुजुकी एस-क्रॉस से है। 

    यह भी पढ़ें :  जीप कंपास का 'नाइट ईगल' एडिशन ऑस्ट्रेलिया में हुआ लॉन्च,जानिए इसकी खासियत

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है